________________
522. ज्ञान छह द्रव्य में कौन? नौ तत्त्वों में कौन?
उ. ज्ञान छह द्रव्य में-जीव। नौ तत्त्वों में-2, जीव, निर्जरा। 523. ज्ञानाचार कितने प्रकार का है? उ. ज्ञानाचार के आठ प्रकार हैं1. काल-श्रुत का अध्ययन करने के लिए निर्दिष्ट काल में श्रुत का
अभ्यास करना। 2. विनय-ज्ञान प्राप्ति के प्रयत्न में विनम्र रहना। 3. बहुमान—ज्ञान प्राप्ति के प्रति आन्तरिक अनुराग रखना। 4. उपधान–श्रुतवाचन के समय आयम्बिल आदि विशेष तप का
अनुष्ठान करना। 5. अनिह्नवन-ज्ञान और ज्ञानदाता आचार्य का गोपन न करना। 6. सूत्र-सूत्र का वाचन करना। 7. अर्थ-अर्थ के अनुचिन्तन में जागरूक रहना।
8. सूत्रार्थ—सूत्र और अर्थ दोनों का वाचन करना। 524. ज्ञान के कितने अतिचार हैं? उ. ज्ञान के चौदह अतिचार हैं
1. व्याविद्ध-आगम-पाठ को आगे-पीछे करना। 2. व्यत्यानेडित-मूलपाठ में अन्य पाठ का मिश्रण करना। 3. हीनाक्षर-अक्षरों को न्यूनकर उच्चारण करना। . 4. अत्यक्षर-अक्षरों को अधिक कर उच्चारण करना। 5. पदहीन-पदों को कम कर उच्चारण करना। 6. विनयहीन—विराम-रहित उच्चारण करना। 7. घोषहीन-उदात्त आदि घोष-रहित उच्चारण करना। 8. योगहीन—सम्बन्ध रहित उच्चारण करना। 9. सुष्ठुदत्त—योग्यता से अधिक ज्ञान देना। 10. दुष्ठु-प्रतीच्छित—ज्ञान को सम्यक् भाव से ग्रहण न करना। 11. अकाल में स्वाध्याय करना। 12. स्वाध्याय काल में स्वाध्याय न करना। 13. अस्वाध्याय की स्थिति में स्वाध्याय करना। 14. स्वाध्याय की स्थिति में स्वाध्याय न करना।
1. आव, नियुक्ति-118, देखें कथा सं. 11
कर्म-दर्शन 117