________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailashsagarsuri Gyanmandir
गोम्मटसारः।
१५३ उत्कृष्ट देशावधिके विषयभूत द्रव्य क्षेत्र काल भावका प्रमाण बताते हैं।
कम्मइयवग्गणं धुवहारेणिगिवारभाजिदे दवं । उकस्सं खेत्तं पुण लोगो संपुषणओ होदि ॥ ४०९॥ कार्मणवर्गणां ध्रुवहारेणैकवारभाजिते द्रव्यम् ।
उत्कृष्टं क्षेत्रं पुनः लोकः संपूर्णो भवति ॥ ४०९ ॥ - अर्थ-कार्मण वर्गणामें एकवार ध्रुवहारका भाग देनेसे जो लब्ध आवे उतना देशावधिके उत्कृष्ट द्रव्यका प्रमाण है । तथा सम्पूर्ण लोक उत्कृष्ट क्षेत्रका प्रमाण है ।
पल्लसमऊण काले भावेण असंखलोगमेत्ता हु। दवस्स य पजाया वरदेसोहिस्स विसया हु ॥ ४१० ॥
पल्यं समयोनं काले भावेनासंख्यलोकमात्रा हि।
द्रव्यस्य च पर्याया वरदेशावधेर्विषया हि ॥ ४१० ॥ अर्थ-कालकी अपेक्षा एक समय कम एक पल्य, और भावकी अपेक्षा असंख्यातलोकप्रमाण द्रव्यकी पर्याय उत्कृष्ट देशावधिका विषय है । भावार्थ-काल और भाव शब्दके द्वारा द्रव्यकी पर्यायोंका ग्रहण किया जाता है। इसलिये कालकी अपेक्षा एक समय कम पल्य-प्रमाण और भावकी अपेक्षा असंख्यातलोकप्रमाण द्रव्यकी पर्यायोंको उत्कृष्ट देशावधि ज्ञान विषय करता है।
काले चउण्ण उड्डी कालो भजिदव खेत्तउड्डी य । उड्डीए दवपजय भजिदवा खेत्तकाला हु॥ ४११ ॥ काले चतुण्णों वृद्धिः कालो भजितव्यः क्षेत्रवृद्धिश्च ।
वृद्ध्या द्रव्यपर्याययोः भजितव्यौ क्षेत्रकालौ हि ॥ ४११ ॥ अर्थ-कालकी वृद्धि होने पर चारो प्रकारकी वृद्धि होती है । क्षेत्रकी वृद्धि होने पर कालकी वृद्धि होती भी है और नहीं भी होती है । इस ही तरह द्रव्य और भावकी अपेक्षा वृद्धि होने पर क्षेत्र और कालकी वृद्धि होती भी है और नहीं भी होती है । परन्तु क्षेत्र और कालकी वृद्धि होने पर द्रव्य और भावकी वृद्धि अवश्य होती है। देशावधिका निरूपण समाप्त हुआ, अतः क्रमप्राप्त परमावधिका निरूपण करते हैं।
देसावहिवरदवं धुवहारेणवहिदे हवे णियमा । परमावहिस्स अवरं दवपमाणं तु जिणदिट्ठम् ॥ ४१२ ॥ देशावधिवरद्रव्यं ध्रुवहारेणावहिते भवेत् नियमात् ।
परमाधेरवरं द्रव्यप्रमाणं तु जिनदिष्टम् ॥ ४१२ ॥ गो. २०
For Private And Personal