Book Title: Gommatsara Jivakand
Author(s): Khubchandra Jain
Publisher: Paramshrut Prabhavak Mandal

View full book text
Previous | Next

Page 199
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailashsagarsuri Gyanmandir गोम्मटसारः। १७९ सर्वेषां सूक्ष्मानां कापोताः सर्वे विग्रहे शुक्लाः । सर्वो मिश्रो देहः कपोतवर्णो भवेनियमात् ॥ ४९७ ॥ अर्थ-सम्पूर्ण सूक्ष्म जीवोंकी देह कपोतवर्ण है । विग्रहगतिमें सम्पूर्ण जीवोंका शरीर शुक्लवर्ण है । तथा अपनी २ पर्याप्तिके प्रारम्भ समयसे शरीरपर्याप्तिपर्यन्त समस्त जीवोंका शरीर नियमसे कपोतवर्ण होता है । इस तरह वर्णाधिकारके अनन्तर पांच गाथाओंमें परिणामाधिकारको कहते हैं । लोगाणमसंखेजा उदयट्ठाणा कसायगा होति । तत्थ किलिहा असुहा सुहा विसुद्धा तदालावा ॥ ४९८॥ लोकानामसंख्येयान्युदयस्थानानि कषायगाणि भवन्ति । तत्र क्लिष्टान्यशुभानि शुभानि विशुद्धानि तदालापात् ॥ ९४८ ॥ अर्थ-कषायोंके उदयस्थान असंख्यात लोकप्रमाण हैं । इसमेंसे अशुभ लेश्याओंके संक्लेशरूप स्थान यद्यपि सामान्यसे असंख्यात लोकप्रमाण हैं; तथापि विशेषताकी अपेक्षा असंख्यातलोक प्रमाणमें असंख्यात लोकप्रमाण राशिका भाग देनेसे जो लब्ध आवे उसके बहुभाग प्रमाण संक्लेशरूप स्थान हैं । और एक भागप्रमाण शुभ लेश्याओंके विशुद्ध स्थानहैं । परन्तु सामान्यसे ये भी असंख्यात लोकप्रमाण ही हैं।। तिवतमा तिवतरा तिवा असुहा सुहा तहा मंदा। मंदतरा मंदतमा छट्ठाणगया हु पत्तेयं ॥ ४९९ ॥ तीव्रतमास्तीव्रतरास्तीबा अशुभाः शुभास्तथा मन्दाः । मन्दतरा मन्दतमाः षट्स्थानगता हि प्रत्येकम् ॥ ४९९ ॥ अर्थ-अशुभ लेश्यासम्बन्धी तीव्रतम तीव्रतर तीव्र ये तीन स्थान, और शुभलेश्यासम्बन्धी मन्द मन्दतर मन्दतम ये तीन स्थान होते हैं; क्योंकि कृष्ण लेश्यादि छह लेश्याओंके शुभ स्थानोंमें जघन्यसे उत्कृष्टपर्यन्त और अशुभ स्थानोंमें उत्कृष्टसे जघन्यपर्यन्त प्रत्येकमें षट्स्थानपतित हानिवृद्धि होती है। असुहाणं वरमज्झिमअवरंसे किण्हणीलकाउतिए। ... परिणमदि कमेणप्पा परिहाणीदो किलेसस्स ॥ ५०० ॥ ___ अशुभानां वरमध्यमावरांशे कृष्णनीलकापोतत्रिकानाम् । परिणमति क्रमेणात्मा परिहानित: क्लेशस्य ॥ ५०० ॥ अर्थ-कृष्ण नील कापोत इन तीन अशुभ लेश्याओंके उत्कृष्ट मध्यम जघन्य अंशरूपमें यह आत्मा क्रमसे संक्लेशकी हानि होनेसे परिणमन करता है। भावार्थ-इस आत्माकी जिस २ तरह संक्लेशपरिणति कम होती जाती है उसी २ तरह यह आत्मा For Private And Personal

Loading...

Page Navigation
1 ... 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290 291 292 293 294 295 296 297 298 299 300 301 302 303 304 305