Book Title: Devsen Acharya ki Krutiyo ka Samikshatmak Adhyayan
Author(s): 
Publisher: ZZZ Unknown

Previous | Next

Page 322
________________ 13. गृद्धपृष्ठ मरण - शस्त्र ग्रहण से होने वाले मरण को गद्धपृष्ठ मरण कहते हैं। ये दो मरण ऐसे हैं जिनका निषेध भी नहीं है और अनज्ञा भी नहीं है। 14. भक्तप्रत्याख्यान मरण - अनुक्रम से आहारपानादि का यथाविधि त्याग करके मरण करता है वह भक्तप्रत्याख्यान मरण है। 15. प्रायोपगमन मरण - जो प्रायोपगमन संन्यास धारण करके अन्य किसी से वैयावृत्य नहीं कराता और न ही स्वयं करता है, वह काष्ठ-पाषाणमूर्ति अथवा मृतक शरीर के जैसे प्रतिमायोग धारण करके मरण करता है, वह प्रायोपगमन मरण कहलाता है। 16. इंगिनी मरण - जो समाधि धारण करके अन्य किसी से वैयावृत्य नहीं कराता है, वह इंगिनी मरण है। 17. केवली मरण - अयोग केवली के निर्वाण को केवली मरण कहते हैं। इन 17 मरण के स्वरूप वर्णन के पश्चात् इनमें से मुख्यतया जो पाँच भेद हैं, उनको यहाँ विशेष रूप से वर्णित करते हुए कहते हैं पंडिदपंडिदमरणं पंडिदयं बालपडिदं चेव। बालमरणं चउत्थं पंचमयं बालबालं च॥ अर्थात् पण्डितपण्डितमरण, पण्डितमरण, बालपण्डितमरण, बालमरण और बालबालमरण ये मरण के पाँच भेद कहे हैं। इनमें से प्रथम तीन मरण ही प्रशंसा के योग्य हैं। प्रथम पण्डितपण्डितमरण जिससे केवली भगवान् निर्वाण की प्राप्ति करते हैं। उत्तम चारित्रधारी मुनियों के पण्डितमरण कहा गया है। संयमासंयम गुणस्थानवी जीवों के तृतीय बालपण्डितमरण होता है। चतुर्थ बालमरण सम्यग्दृष्टि जीवों के और बालबालमरण मिथ्यादृष्टि के होता है। भगवती आराधना गा. 26 316 Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 320 321 322 323 324 325 326 327 328 329 330 331 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398 399 400 401 402 403 404 405 406 407 408 409 410 411 412 413 414 415 416 417 418 419 420 421 422 423 424 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444 445 446 447 448