________________
( २७ )
रथनाथ भोग तजि दीनें, तिनतें मन भय आन । तू तिनतें कहुं डरपत नाहीं, दीसत अति बलवान ॥ आवै न० ॥ १ ॥ इन्द्रियतृप्ति काज तू भोगे, विषय महा अघखान । सो जैसे घृतधारा डारै पावकज्वाल बुझान || आवै न० || २ || जे सुख तौ तीछन दुखदाई, ज्यों मधुलिप्त-कृपान । तातैं भागचंद इनको तजि, आत्मस्वरूप पिछान || आवै न० ॥३॥
५६ राग - मल्हार ।
मान न कीजिये हो परवीन ॥ टेक ॥ जाय पलाय चंचला कमला, तिष्ठे दो दिन तीन । धनजोवन छन भंगुर सब ही, होत सुछिन छिन छीन ॥ मान न० ||१|| भरत नरेन्द्र खण्ड-षट नायक, तेहु भये मद होन । तेरी बात कहा है भाई, तू तो सहज ही दीन ॥ मोन न० ||२|| भागचन्द मार्दव रसनागर, माहिं होहु लवलीन । तातैं जगत जालमें फिर कहुँ, जनम न होय - नवीन ॥ मान न० ॥३॥
५७ राग मल्हार ।
अरे हो अज्ञानी तूने कठिन मनुषभव पायो टेक || लोचनरहित मनुषके करमें, ज्यों बटेर खग आयो | अरे हो० ॥ १॥ सो तू खोवत विषयन