Book Title: Mahopadhyay Yashvijay ke Darshanik Chintan ka Vaishishtya
Author(s): Amrutrasashreeji
Publisher: Raj Rajendra Prakashan Trust

View full book text
Previous | Next

Page 540
________________ . तथ्य का वर्णन नहीं करते बल्कि इनका उच्चारण करने वाला इन वाक्यों द्वारा संबंधित क्रियाएँ भी करता है। उदाहरण के लिए, जब मैं कहता हूँ, 'मैं वादा करता हूँ' तब मैं इस वाक्य द्वारा वादा करने की क्रिया करता हूँ। ऐसा नहीं है कि मैंने वादा कर लिया है और इस वाक्य द्वारा केवल इसकी सूचना दे रहा हूँ। आस्टिन उपर्युक्त सन्दर्भ में से ऐसे वाक्यों को पर्पोमेटिव अटरेंस कहता है। इन वाक्यों की तुलना वह सूचनात्मक वाक्यों से करता है, जिन्हें वह कोंस्ट्रेटिव कहता है। पर्पोमेटिव की तरह कोंस्ट्रेटिव भी अनुपयुक्त या अप्रीतिकर हो सकते हैं। जैसे किसी वस्तुस्थिति का कथन करना गलत है कि कोंस्ट्रेटिव सत्य या असत्य है, फांस भुजाकार है, फांस का मोटे तौर पर वर्णन है, सत्य या असत्य अथवा नहीं। इन बातों के आधार पर आस्टिन ने पोमेटिव का अन्तर त्याग दिया। इसके स्थान पर उसने इल्लोक्युशनरी शक्तियों का सिद्धान्त प्रतिपादन किया। पूर्ण अर्थ में कुछ भी कहने के कई पहलू हैं। आस्टिन इस रूप में स्पीच एक्ट को तीन वर्गों में विभाजित करते हैं 1. लोक्युशनरी एक्ट, 2. इल्योक्युशनरी एक्ट, 3. पलोक्युशनरी एक्ट। "कुछ कहने का कार्य इस पूर्ण अर्थ में लोक्युशनरी एक्ट करना है।168 इस प्रकार लोक्युशनरी एक्ट का अर्थ है-पूर्ण अर्थ में कुछ भी कहने का कार्य, कोई भी सार्थक कथन करना लोक्युशनरी एक्ट करना है। उनके तीन पहलू हैं-1. फोनेटिक एक्ट, 2. फैटिक एक्ट, 3. रहेंटिक एक्ट।"169 फोनेटिक एक्ट अर्थात् ध्वनियों का उच्चारण। फैटिक एक्ट अर्थात् किसी भाषा के शब्द एवं व्याकरण के अनुसार ध्वनियों का उच्चारण एवं रहेंटिक एक्ट अर्थात् अर्थ एवं निर्देशपूर्ण ध्वनियों का उच्चारण। कोई भी सार्थक कथन लोक्युशनरी एक्ट है और इसमें तीनों एक्ट विद्यमान हैं। इसके बाद इल्लोक्युशनरी एक्ट और लोक्युशनरी एक्ट द्वारा पलौनयुशनरी एक्ट किया जाता है। 70 आस्टिन इल्लोक्युशनरी एक्ट को पांच उपवर्गों में विभक्त करता है- 1. वर्डिक्टिव (Verdictives)-अभिनिर्णित देने का इल्लोक्युशनरी एक्ट, जैसे मुक्त करना, अपराधी होने का निर्णय देना, मूल्यांकन करना इत्यादि। 2. एक्सरसिटिव (Exerctives)-शक्ति का अधिकार प्रयोग के कार्य, जैसे-किसी को नियुक्ति या वस्तु को नाम देना। 3. कमिसिव (Commissives)-वचनबद्धता के कार्य, जैसे-वादा करना, प्रतिज्ञा करना, शर्त लगाना इत्यादि। 4. बिहेविटिव (Behavitives)-सामाजिक व्यवहार के कार्य, जैसे-क्षमा मांगना, धन्यवाद देना, कोसना और अन्त में 5. एक्सपोजिटिव (Expositives)-विवरणात्मक कार्य, जैसे-कथन करना, उत्तर देना, वर्णन करना, सहमत होना इत्यादि। 463 Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 538 539 540 541 542 543 544 545 546 547 548 549 550 551 552 553 554 555 556 557 558 559 560 561 562 563 564 565 566 567 568 569 570 571 572 573 574 575 576 577 578 579 580 581 582 583 584 585 586 587 588 589 590 591 592 593 594 595 596 597 598 599 600 601 602 603 604 605 606 607 608 609 610 611 612 613 614 615 616 617 618 619 620 621 622 623 624 625 626 627 628 629 630 631 632 633 634 635 636 637 638 639 640 641 642 643 644 645 646 647 648 649 650 651 652 653 654 655 656 657 658 659 660 661 662 663 664 665 666 667 668 669 670 671 672 673 674 675 676 677 678 679 680 681 682 683 684 685 686 687 688 689 690