Book Title: Jain Bhaktikatya ki Prushtabhumi
Author(s): Premsagar Jain
Publisher: Bharatiya Gyanpith

View full book text
Previous | Next

Page 55
________________ जैन-भक्तिके अंग 'उवसम्गहरस्तोत्त' भद्रबाहुको प्रसिद्ध कृति है। इसमें केवल पांच पद्य हैं किन्तु इतने सशक्त कि उनपर कई टोकाएं रची गयीं। ये भद्रबाहु, श्रुतकेवली भद्रबाहुसे भिन्न थे, ऐसा इनके द्वारा रची गयी अनेक नियुक्तियोंसे सिद्ध है। इनका समय छठी शताब्दी ( वि० सं० ) का मध्यकाल निश्चित ही है। उन्होंने 'पञ्चसिद्धान्तिका के अन्तमें स्वयं ही अपना समय शक संवत् ४२७ (वि० सं० ५६२) लिखा है। महाकवि धनपालकी 'ऋषभपंचाशिका' में ५० पद्य हैं, जिनमें से प्रारम्भिक २० में भगवान् ऋषभदेवको जीवन घटनाएं हैं, और अवशिष्ट ३० में भगवान्की प्रशंसा है। इन्हींकी लिखी हुई 'वीरथई' भी है जो देवचन्द लाल भाई पुस्तकोद्धार ग्रन्थमालाकी ओरसे सन् १९३३ में बम्बईसे प्रकाशित हुई थी। धनपाल विक्रमकी ग्यारहवीं शताब्दीके पूर्वार्धमें हुए हैं। ग्यारहवीं शताब्दीमें ही अभयदेवसूरिने महावीरस्तोत्रकी रचना को, जिसमें २२ पद्य हैं। बारहवीं शताब्दीके पूर्वार्धमें हुए जिनबल्लभसूरिने 'पंचकल्याणकस्तोत्र' १. पार्श्वदेवगण ( १२वीं शताब्दी-अन्त ) की लघुवृत्ति के साथ यह स्तोत्त, जैनस्तोत्रसन्दोह : द्वितीय भाग, मुनि चतुरविजय सम्पादित, अहमदाबाद, पृष्ठ १-१३ तकपर प्रकाशित हो चुका है। इसके अतिरिक्त जिनप्रमसूरि, सिद्धचन्द्रगणि और हर्षकीर्तिसूरि (१४वीं शताब्दी वि० सं० ) की व्याख्याओं सहित देवचन्द लाल भाई जैन पुस्तकोद्धार ग्रन्थमालासे सन् १९३३ में प्रकाशित हुआ है। २. देखिए दशाश्रुतस्कन्ध नियुक्ति (प्रथम पद्य ), उत्तराध्ययन नियुक्ति ( २३३वाँ पद्य) और आवश्यक भादि ग्रन्थोंपर लिखी गयीं अनेक निर्यक्तियाँ । इनमें श्रुतकेवली भद्रबाहुको 'प्राचीन' विशेषणसे युक्त कर स्मरण किया गया है और श्रुतकेवलीके बाद हुए आचार्यों का भी नामोल्लेख है। ३. सप्ताश्विवेदसंख्यं शककालमपास्य चैत्रशुक्लादौ । अर्धास्तमिते मानौ यवनपुरे सौम्यदिवसाये ॥ पञ्चसिद्धान्तिका : ८वाँ पद्य । ४. ऋषमपंचाशिका स्तोत्त: काव्यमाला, माग ७, पं० दुर्गाप्रसाद और वासुदेव लक्ष्मण सम्पादित, बम्बई,१९२६,पृ० १२४.३१ पर प्रकाशित हो चुका है। और यह स्तोत्र, जैन-साहित्य संशोधक, वर्ष ३, अंक ३, में भी प्रकाशित हुआ है। ५. जैन-साहित्य और इतिहास : पं० नाथूराम प्रेमी, नवीन संस्करण, हिन्दी ग्रन्थरत्नाकर कार्यालय, बम्बई, अक्टूबर १९५६, पृ० ४०९ । ६. जैनस्तोत्रसंदोह : प्रथम माग, मुनि चतुरविजय सम्पादित, अहमदाबाद, पृ० १९७-९९ ।

Loading...

Page Navigation
1 ... 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204