Book Title: Jain Bhaktikatya ki Prushtabhumi
Author(s): Premsagar Jain
Publisher: Bharatiya Gyanpith

View full book text
Previous | Next

Page 64
________________ __जैन-मक्तिकाम्यकी पृष्ठभूमि ने सीमंधरजिनस्तवनका अपभ्रंशमें निर्माण किया था। सोमसुन्दरसूरि [१५वों शताब्दी विक्रम ] का पार्श्वजिनस्तवन भी प्रसिद्ध है। __ श्री सिद्धसेनसूरिने शाश्वतजिनस्तव और शाश्वतजिनप्रतिमास्तवनको प्राकृतमें रचना की थी। श्री नन्दिसेनने अजितशान्तिस्तवका प्राकृतके ४० पद्योंमें निर्माण किया था, जिसपर श्री जिनप्रभसूरिने वि. सं. १३६५ में बोध-दीपिका नामको टीका लिखी थी। डॉ. विण्टरनित्सने भाषाके आधारपर श्री नन्दिसेनका समय विक्रमको नौवीं शताब्दोसे पूर्व अनुमान किया है। श्री जिनवल्लभसूरि [ १२वीं शतीका पूर्वार्ध ] ने भी अजितशान्तिस्तवकी प्राकृतके १७ पद्योंमें रचना की थी। इस स्तवनको उल्लासिखमात्य भी कहते हैं। श्री जिनदत्त सूरिका श्रुत-स्तव बहुत प्रसिद्ध है। श्री मुनिचन्दसूरि [ ११२२ ईसवी ] ने तीर्थमालास्तवन लिखा, जिसमें १११ अथवा ११२ प्राकृतकी गाथाएं हैं । श्री देवेन्द्रसूरिने चत्तारिअट्ठस्तवनं [ ११५ गाथाएँ ], सम्य. क्त्वस्वरूपस्तवः [ २५ गाथाएँ ], चैत्यप्रतिकृतिस्तवनं [ सावचूरिक ] और शाश्वतबिम्बसंख्यास्तवनं [ २४ गाथाएँ ] की रचना की थी। मुनि चतुरविजयजीने इनका समय विक्रमकी तेरहवीं शताब्दी निर्धारित किया है। श्री धर्म१. जैनस्तोत्रसंदोह : प्रथम भाग, चतुरविजय सम्पादित, अहमदाबाद, पृ० ३४० पर प्रकाशित । २. देखिए वही : द्वितीय माग, चतुरविजय सम्पादित, अहमदाबाद, पृ.१९८ पर प्रकाशित । ३. Jina Ratna Kosa, Vol. I, H. D. Velankar Edited, Bhan __darkar Oriental Research Institute, Poona; 1944, p. 382. ४. यह स्तव गोविन्दाचार्य और जिनप्रमसूरिको टीकाओंके साथ, देवचन्द ___लालमाई पुस्तकोद्धार फण्ड, सूरतसे प्रकाशित हो चुका है। __Dr. Winternitz; History of Indian Literature Vol. II, p. 554. ६. जैन ग्रन्थ और ग्रन्थकार : फतेहचन्द्र बेलानी सम्पादित, जैन संस्कृति संशोधन मण्डल, काशी, १९५०, पृष्ठ १६ । ७. अगरचन्द नाहटा, युगप्रधान श्री जिनदत्तसूरि : मल्लिकलेन कलकत्ता, वि. सं. २००३, पृष्ट १०५। तेन निर्णीयते निर्विरोधं सत्तासमयोऽस्य विक्रमीयत्रयोदशशताब्दी रूप एव । जैनस्तोत्रसंदोह : प्रथम भाग, चतुरविजय सम्पादित, अहमदाबाद, प्रस्तावना, पृष्ठ ५५।

Loading...

Page Navigation
1 ... 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204