Book Title: Itihas ki Dharohar evam Karm Prashnottari
Author(s): Pragunashreeji, Priyadharmashreeji
Publisher: Pragunashreeji Priyadharmashreeji
View full book text
________________ 2. वह लड्डू कितने समय (दिनों) तक चलेगा / 3. उस लड्डू का स्वाद-रस कैसा है ? 4. उस लड्डू का प्रमाण (भार) कितना होगा ? प्रश्न- 34. इस लड्डू के दृष्टान्त से कर्मों के विषय में समझाएँ / . उत्तर 1. सूंठ डालकर बनाए लड्डू का स्वभाव पेट में रही गैस को दूर करता है। 2. वह लड्डू 15 या 20 दिन टिकेगा। 3. उस का स्वाद-रस तीखा होगा / 4. उसका वजन 100 ग्राम या 200 ग्राम होगा | इसी प्रकार कर्मों के विषय में भी यह निश्चित होगा / 1. वह बंधा हुआ कर्म किस-किस आवरण को रोकेगा / 2. वह आत्मा के साथ कितने कोटा कोटि सागरोपम या कितने वर्ष तक रहेगा / 3. उस कर्म का फल कितनी तीव्रता या मन्दता से मिलेगा / 4. उस कर्म के प्रदेश कितने होंगे / प्रश्न- ॐ. कर्मों में कितने प्रकार के स्वभाव निश्चित होते हैं नाम बताएँ ? उत्तर कर्म का बन्ध होते ही मुख्य रूप से 8 प्रकार का स्वभाव निश्चित होता है / इसीलिए कर्म आठ प्रकार के कहे जाते हैं / आठ कर्मों के नाम- 1. ज्ञानावरणीय कर्म, 2. दर्शनावरणीय कर्म, 3. वेदनीय कर्म, 4. मोहनीय कर्म, 5. आयुष्य कर्म, 6. नाम कर्म, 7. गोत्र कर्म, 8. अन्तराय कर्म / 157