Book Title: Agam 31 Chulika 01 Nandi Sutra Sthanakvasi
Author(s): Devvachak, Amarmuni, Tarunmuni, Shreechand Surana, Trilok Sharma
Publisher: Padma Prakashan

Previous | Next

Page 452
________________ (454 95 5 5 55595555 5 5 5 5 5 555 5 5 5 5 ! ! !5 5 5 5 5 5 5 5 5 5 5 5 5 5 5 फ्र यतना से ऐसे स्थान पर तथा इस प्रकार परिष्ठापन करना अथवा डालना जिसमें 'किसी आने-जाने वाले को असुविधा या हानि न पहुॅचे। गुप्ति - हिंसा, असत्य, चौर्य, मैथुन व परिग्रह इन पापकर्मों के सेवन से मन, वचन एवं शरीर को संयत रखना गुप्ति कहलाता है। (IV) तपाचार - इच्छाओं पर अंकुश लगाना तप है। विषय कषाय आदि दुर्विकारों से मन को हटाने के लिए और राग-द्वेष पर विजय प्राप्त करने के लिए उपायों से शरीर, इन्द्रिय और मन को तपाया जाता है, वे सभी उपाय तप हैं। इनके दो भेद हैं- (अ) बाह्य तप, और (ब) आभ्यन्तर तप । (अ) बाह्य तप- जो तप प्रकट रूप से किया जाये तथा जिसका मुख्य उद्देश्य आभ्यन्तर तप की पुष्टि करना हो वह बाह्य तप है। इसके छह प्रकार बताये हैं (१) अनशन - भोजन आदि का त्याग। इस त्याग का उद्देश्य होता है - संयम की पुष्टि, राग का उच्छेद, कर्म का विनाश, और धर्मध्यान की वृद्धि । (२) ऊनोदरी - भूख से कम भोजन करना । (३) वृत्ति परिसंख्यान - चित्त वृत्ति पर विजय पाने तथा आसक्ति कम करने के लिए द्रव्य, क्षेत्र, काल तथा भाव रूप अभिग्रह धारण करना अथवा सीमा के नियम ग्रहण करना । जैसे-एक दिन में एक ही घर से भिक्षा ग्रहण करूँगा, एक दिन में चार द्रव्य ही ग्रहण करूँगा आदि । (४) रस परित्याग - रुचिकर तथा शरीर की पुष्टि करने वाले रसों का परित्याग करना अथवा रसहीन या अस्वाद वस्तुओं को ग्रहण करना । (५) इन्द्रिय प्रतिसंलीनता अथवा विविक्त शय्यासन - निर्बाध ब्रह्मचर्य का पालन तथा ध्यान में एकाग्रता वृद्धि के उद्देश्य से इन्द्रियों को सुखकर आसन व शय्या का त्याग करना। एक प्रकार से इन्द्रियों का संकोच । (६) कायक्लेश - शीत व उष्ण परीषह सहन करना, आतापना लेना आदि विविध प्रकारेण शरीर वृत्ति का संयम । ( ब ) आभ्यन्तर तप - जिसमें मानसिक क्रिया की प्रधानता हो और जो बाह्य साधनों के अभाव में सब पर प्रकट न हो ऐसा तप आभ्यन्तर तप होता है । ये भी ६ प्रकार के बताये हैं (१) प्रायश्चित्त - प्रमादवश हुए पापों के प्रति पश्चात्ताप करते हुए पापों से निवृत्ति करना। (२) विनय - पूज्य जनों तथा उच्च चारित्र धारक महापुरुषों का विनय बहुमान करना । 5 श्रुतज्ञान फ Jain Education International ( ३८१ ) For Private & Personal Use Only (45 5 5 5 5 5 5 5 55 5 5 5 5 5 5 5 5 5 5 5 5 5 Shrut-Jnana 5 5 5 5 5 5 5 5 5 5 5 5 5 5 5 5 5 5 5 555 55 5555555€ www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 450 451 452 453 454 455 456 457 458 459 460 461 462 463 464 465 466 467 468 469 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498 499 500 501 502 503 504 505 506 507 508 509 510 511 512 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522 523 524 525 526 527 528 529 530 531 532 533 534 535 536 537 538 539 540 541 542