Book Title: Gyanand Ratnakar Part 02
Author(s): Nathuram Munshi
Publisher: Khemraj Krishnadas

View full book text
Previous | Next

Page 42
________________ २६ ज्ञानानन्द रत्नाकर। चौपाई। ता कुलमें बहु नृप गुणधाम । भये कहां तक लीजै नाम ॥ फेर महोदधि नृप अभिराम । भये अनूपम ताही ठाम ॥ दोहा। तिनके सुत प्रतिचंद्रके, दोयपुत्र अतिधीर ॥ भये प्रथम किहकंद अरु, छोटा अंधक वरि ॥ तिन्हे राज प्रतिचंद्र देय व्रत लेय गये तप करने बन॥ जिन शासनका लहों आधार न कल्पित कहों वचन ॥ एक दिना विजयाई पर आदित्यपुरके विद्याधरने ॥ नृपति बुलाये स्वयंवर मंडप में कन्या वरने॥ नृप किहकंद श्री मालाने तहां प्रेम धरके परने॥ रथनूपुरका ईश लखि विजयसिंह लागा जरने॥ चौपाई। भया परस्पर युद्ध महान । अंधकने करगहि धनु बान ॥ विजयसिंह मारा शरतान । भगी सेन ताकी तजि थान ॥ दोहा। असनवेग ताका पिता, सुनत चढ़ा ले सेन ॥ तब वानर वंशी भगे । सन्मुख तहां रहेन ॥ असनवेग ने घेर किहकपुर कपिवंशिनसे कीना रन॥ जिन शासन का लहों आधार न कल्पित कहों वचन॥६॥ असनवेग का सुत विद्युतवाहन किहकंद लड़े ले बाण ॥ असनवेगने तहां मारा अंधक दारुण रण ठान॥

Loading...

Page Navigation
1 ... 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105