________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
प्रवचन-१९
२४८ कोई बड़े त्यागी और कठोर साधना करनेवाले थे। एक दिन मगध की राजधानी पाटलीपुत्र में एक युवक ने संभूतिविजय के चरणों में जीवन समर्पित किया। वह युवक था पाटलीपुत्र का महामंत्री शकडाल का पुत्र स्थूलभद्र! स्थूलभद्रजी की प्रशंसा स्वयं गुरुदेव करते हैं :
आप लोग स्थूलभद्रजी के जीवनचरित्र से परिचित हो न? आप जानते हो कि स्थूलभद्रजी ने चारित्र्यधर्म स्वीकार कर, गुरुदेव की आज्ञा पाकर, प्रथम चातुर्मास अपनी पूर्व-प्रियतमा 'कोशा' नाम की नृत्यांगना के वहाँ किया था। क्योंकि वे नृत्यांगना को भी धर्म का मार्ग बताना चाहते थे! और बताया भी! कोशा को 'श्राविका' बना दिया। बारह व्रत दिये उसको और जब वे अपने गुरुदेव के पास पहुँचे, गुरुदेव ने उनका मधुर शब्दों से स्वागत किया। 'तुमने दुष्कर... दुष्कर... दुष्कर कार्य किया । स्वयं निर्विकार रहे और कोशा को धर्म प्रदान किया! धन्य हो तुम स्थूलभद्र!' सिंहगुफावासी जल उठे ईर्ष्या से :
जिस समय गुरुदेव ने स्थूलभद्रजी की प्रशंसा की, उस समय वहाँ दूसरे शिष्य उपस्थित थे। वे भी अलग-अलग स्थानों में वर्षाकाल व्यतीत करके आये थे। अच्छी साधना करके आये थे। गुरुदेव ने उन सबका भी अच्छे शब्दों में अभिवादन किया था, परन्तु स्थूलभद्रजी का कुछ ज्यादा अभिवादन किया! दूसरों से यह कैसे सहन हो? एक मुनि चार महीने सिंह की गुफा के द्वार पर व्यतीत करके आये थे! उनमें ईर्ष्या उभर आई। स्थूलभद्र की प्रशंसा सुनकर उनका हृदय जलने लगा। वे सोचने लगे : 'गुरुदेव ने स्थूलभद्र की भरसक प्रशंसा इसलिए की क्योंकि वे महामंत्री के पुत्र थे। क्या बड़ी साधना की उसने? नृत्यांगना के वहाँ प्रतिदिन अच्छा-अच्छा भोजन किया, नृत्यांगना के नृत्य देखे । मजा किया है इसने चार महीना | कौन-सी दुष्कर साधना की है? फिर भी गुरुदेव ने उसकी भरसक प्रशंसा की और मैंने कितनी कठोर साधना की? फिर भी उतनी प्रशंसा मेरी नहीं की। इसमें क्या है? मैं भी आगामी वर्षावास व्यतीत करने कोशा के वहाँ जाऊँगा... फिर देखता हूँ कि गुरुदेव मेरी प्रशंसा करते हैं या नहीं!'
सिंहगुफावासी मुनि सिंह की गुफा के द्वार पर चार महीने रह सकते थे... चार-चार महीने के उपवास भी कर सकते थे... परन्तु दूसरे मुनि की प्रशंसा प्रेम से सुन नहीं सकते थे! प्रमोदभावना से उनका हृदय विशुद्ध नहीं था। ईर्ष्या
For Private And Personal Use Only