Book Title: Agarwal Jati Ka Prachin Itihas
Author(s): Satyaketu Vidyalankar
Publisher: Akhil Bharatvarshiya Marwadi Agarwal Jatiya Kosh
View full book text
________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
अग्रवाल जाति का प्राचीन इतिहास
११४
, कलियुग का प्रारम्भ कब हुवा, इस सम्बन्ध में ऐतिहासिकों में मतभेद है। प्राचीन परम्परा के अनुसार कलियुग का प्रारम्भ अब से लगभग पांच हजार वर्ष पूर्व हुवा था। पर आज कल के बहुत से विद्वान इसमें सन्देह करते हैं। उनकी सम्मति में ईस्वी सन के प्रारम्भ होने से १४०० व १२०० वर्ष पूर्व महाभारत युद्ध हुवा था, और उसी समय कलियुग का भी प्रारम्भ हुवा । इस मत के अनुसार कलियुग को शुरू हुवे ३२०० वर्ष के लगभग होते हैं। कुछ अन्य ऐतिहासिक कलियुग का समय इसके भी बाद मानते हैं। इनमें कौनसा मत ठीक है, इस विवादग्रस्त विषय पर विचार करने की हमें यहां आवश्यकता नहीं। यहां इतना ही निर्दिष्ट करना पर्याप्त है, कि राजा अग्रसेन का काल महाभारत युद्ध के बाद कलियुग प्रारम्भ होने पर लगभग १०० वर्ष पीछे है।
For Private and Personal Use Only