Book Title: Vir Vardhaman Charitam
Author(s): Sakalkirti, Hiralal Jain
Publisher: Bharatiya Gyanpith

View full book text
Previous | Next

Page 182
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir १५० श्री वीरवर्धमानचरिते [ १५.२९ त्रिः परीत्य जिनास्थानमण्डलं शरणं सताम् । प्रविशन् परया भक्त्या दृष्टुकामा जगद्गुरुम् ॥२९॥ मानस्तम्भमहाचैत्यद्रुमस्तूपेषु संस्थितान् । जिनेन्द्रसिद्ध बिम्बोधान् पूजयन्तो महार्चनैः ॥३०॥ लोकयन्तो निरोपम्यां दिव्यां तद्रचनां पराम् । देवैः कृतां क्रमाच्छक्रास्तत्समां विविशुर्मुदा ॥ ३१ ॥ तत्रोत्तुङ्गपदारूढं तुङ्गसिंहासनाश्रितम् । तुङ्गकायं महातुङ्गमुत्तुङ्गैर्गुणकोटिभिः ॥३२॥ चतुर्वक्त्रं महावीरं वीज्यमानं प्रकीर्णकम् । ददृशुः परया भूत्वा शक्राः विस्फारितेक्षणाः ॥३३॥ ततस्तं त्रिः परीत्योच्चैर्भक्तिमारवशीकृताः । भक्त्या विन्यस्य भूभागे स्वजानून् कर्महानये ॥ ३४ ॥ भुवनत्रय संसेव्यौ जिनेन्द्रस्य पदाम्बुजौ । नाकिनाथा स्फुरन्मूर्ध्ना प्रणेमुर्निर्जरैः समम् ॥३५॥ शच्याद्याः सकला देव्यः स्वाप्सरोभिः समं मुदा । पञ्चाङ्गं सत्प्रणामं त्रिजगन्नाथाय चक्रिरे ॥ ३६ ॥ तत्प्रणामे सुरेन्द्राणां रत्नशेखररश्मिभिः । विचित्रिताविवामातां जिनेन्द्र चरणाम्बुजौ ॥३७॥ अकृच्छायामरराधीशास्तद्गुणग्रामरञ्जिताः । परया दिव्यसामग्र्या तत्पूजां कर्तुमुद्ययुः ॥ ३८ ॥ कनत्काञ्चनभृङ्गारनालेभ्यः स्वच्छत्रारिजाः । धाराः स्वाघविशुद्धयै ते तत्क्रमाग्रे न्यपातयन् ॥३९॥ तथाचयन् महाभक्त्या दिव्यगन्धैर्विलेपनैः । इन्द्रा भगवतो रम्यं पीठानं भुक्तिमुक्तये ॥ ४० ॥ मुक्ताफलमयैर्दिव्यैरक्षतैः श्वेतिताम्बरैः । व्यधुः पञ्चोन्नतान् पुआंस्तदग्रेऽक्षयशर्मणे ॥४१॥ दिव्यैः कल्पद्रुमोद्भूतैः पुष्पमालादिकोटिभिः । चक्रुस्ते महतीं पूजां विभोः सर्वार्थसाधिनीम् ॥ ४३ ॥ सुधापिण्डजनैवेद्यान् रत्नथालार्पितान् सुराः । प्रभोः पादाम्बुजे भक्त्याssढौकयन् स्वसुखाप्तये ॥ ४३ ॥ अपने देव-परिवार के साथ मस्तकपर कर-कमलोंको रखे और जय-जय आदि घोषणा करते हुए समवशरण में प्रविष्ट हुए । उन्होंने सज्जनोंको शरण देनेवाले उस समवशरण मण्डलकी तीन प्रदक्षिणाएँ दीं । पुनः जगद् गुरु श्री वीरजिनेन्द्रके दर्शनोंके इच्छुक उन देवेन्द्रादिकोंने परम भक्ति के साथ मानस्तम्भ, महाचैत्यवृक्ष और स्तूपोंमें विराजमान जिनेन्द्र और सिद्ध भगवन्तोंके विम्ब-समूहकी महान् द्रव्योंसे पूजा की । पुनः समवशरणकी देवों द्वारा रचित अनुपम दिव्य रचनाको देखते हुए वे हर्ष के साथ उस सभा में प्रविष्ट हुए ||२८-३१ । वहाँपर उत्तुंग स्थान पर रखे हुए उन्नत सिंहासनपर विराजमान, अति उत्तम कोटि-कोटि गुणोंसे उत्तुंग कायवाले, चार मुखोंके धारक, चामरोंसे वीज्यमान महावीर भगवान्को विस्फारित नेवाले इन्द्रादिकोंने परम विभूतिके साथ देखा || ३२-३३|| तब भक्तिभारसे नम्रीभूत होकर उन सबने अति भक्ति के साथ भगवान्की तीन प्रदक्षिणाएँ देकर भूमि भागपर अपनी जानुओं ( घुटनों ) को रखकर कर्मोंके नाश करनेके लिए तीन लोकके जीवोंसे सेवित जिनेन्द्रदेव के चरण कमलोंको इन्द्रोंने समस्त देवोंके साथ मस्तकसे नमस्कार किया || ३४-३५ || शची आदि सभी देवियोंने अपनी-अपनी अप्सराओंके साथ त्रिजगदीश्वरको अति हर्पसे पंचांग नमस्कार किया ||३६|| उनके नमस्कार करते समय इन्द्रोंके रत्नमयी मुकुटोंकी किरणोंसे चित्र-विचित्र शोभाको धारण करते हुए जिनेन्द्रदेव के चरण-कमल अत्यन्त शोभायमान हो रहे थे ||३७|| जिनके शरीर की छाया नहीं पड़ती है, ऐसे वे देवोंके स्वामी इन्द्रादिक भगवान्के गुण- ग्रामसे अनुरंजित होकर उत्कृष्ट दिव्य सामग्रीके द्वारा वीरजिनेन्द्रकी पूजा करने के लिए उद्यत हुए ||३८|| उन्होंने चमकते हुए सुवर्ण-निर्मित शृंगार नालोंसे स्वच्छ जलकी धारा अपने पापों की विशुद्धि के लिए भगवान् के चरणोंके आगे छोड़ी ||३९|| पुनः महाभक्ति से उन इन्द्र भुक्ति और मुक्तिकी प्राप्तिके लिए भगवान् के रमणीक पीठके आगे दिव्य गन्धविलेपन से पूजा की ||४०|| पुनः अपनी स्वच्छतासे आकाशको धवल करनेवाले मुक्ताफलमयी दिव्य अक्षतोंसे उन्होंने अक्षय सुख पानेके लिए भगवान्‌के आगे पाँच उन्नत पुंज बनाये ॥४१॥ पुनः कल्पवृक्षोंसे उत्पन्न हुए दिव्य कोटि-कोटि पुष्पमालादिसे सर्व अर्थोंको सिद्ध करनेवाली भगवान्की महापूजा की ||४२ || पुनः उन देवोंने रत्नोंके थालोंमें रखे हुए अमृत For Private And Personal Use Only

Loading...

Page Navigation
1 ... 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290 291 292 293 294 295 296