Book Title: Vir Vardhaman Charitam
Author(s): Sakalkirti, Hiralal Jain
Publisher: Bharatiya Gyanpith

View full book text
Previous | Next

Page 240
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org २०८ श्री वीरवर्धमानचरिते [ १९.८७ ततोऽभ्यर्च्य जिनेन्द्राङ्ङ्घ्री सोऽष्टभेदैर्महार्चनैः । पुनर्नस्वातिभक्त्येति तरस्तवं कर्तुमुद्ययौ ॥८७॥ अद्य नाथ वयं धन्याः सफलं नोऽय जीवितम् । मर्त्यजन्म च यस्मात्वं प्राप्तोऽस्माभिर्जगद्गुरुः ॥ ८८ ॥ अद्य मे सफले नेत्रे भवत्पादाम्बुजेक्षणात् । सार्थकं च शिरो देव प्रणामात्त्वत्क्रमाब्जयोः ॥८९॥ धन्यौ मम करौ स्वामिन्नद्य ते चरणार्चनात् । यात्रया च क्रमौ वाणी सार्थिका स्तवनेन च ॥ ९०॥ अद्य मेऽभून्मनः पूर्वं स्वद्ध्यानगुणचिन्तनात् । गात्रं शुश्रूषया सर्व दुरितारिनेनाश च ॥९१॥ संसारसागरोऽपारश्चुलुकाभोऽद्य भासते । स्वां पोतसममासाद्य नाथ मे किं मयं ततः ॥ ९२ ॥ इति स्तुत्वा जगन्नाथं मुहुर्नस्था मुदान्वितः । सद्धर्मंश्रावणायासौ नरकोष्ठे पाविशत् ॥९३॥ तत्रासीनो नृपो भक्त्या शुश्राव ध्वनिना गुरोः । धर्मं यतिगृहस्थानां तत्त्वानि सकलानि च ॥१४॥ पुराणानि जिनेशानां पुण्यपापफलानि च । लक्षणानि सुधर्मस्य क्षमादीनि व्रतानि च ॥ ९५ ॥ ततः श्रीगौतमं नत्वा प्राक्षीदिति महीपतिः । भगवन् मद्दयां कृत्वा प्राग्जन्मानि ममादिश ॥ ९६॥ तच्छुखेति गणेशोऽवादीत्तं प्रति परार्थकृत् । शृणु धीमन् प्रत्रक्ष्ये ते वृत्तकं त्रिमवाश्रितम् ||१७|| इह जम्बूमति द्वीपे विन्ध्यादौ कुटवाह्वये । वने खदिरसाराख्यः किरातो भद्रकोऽवसत् ||१८|| सोऽन्यदा वीक्ष्य पुण्येन समाधिगुप्तयोगिनम् । विश्वजन्तु हितोयुक्तं शिरसा प्राणमत्सुधीः ॥ ९९ ॥ 'धर्मलाभोऽस्तु ते मद्र ह्याशीर्वादं स इत्यदात् । तदाकर्ण्य किरातोऽसावित्य पृच्छन्मुनीश्वरम् ॥१००॥ स धर्मः कीदृशो नाथ किं कृत्यं तेन देहिनाम् । किमस्य कारणं कोऽत्र काम एतन्ममादिश || १०१ || तच्छ्रुत्वोवाच योगीति त्यागो यः क्रियते बुधैः । मधुमांससुरादीनां स धर्मों वधदूरगः ॥ १०२॥ Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir 1 जीवन और मनुष्य जन्म पाना सफल हो गया, क्योंकि हमें आप जैसे जगद्-गुरु प्राप्त हुए हैं ||८८ || आपके चरण-कमलोंके देखनेसे आज हमारे ये दोनों नेत्र सफल हो गये हैं, आपके चरण-कमलोंको प्रणाम करनेसे हे देव, हमारा यह सिर सार्थक हो गया है । हे स्वामिन्, आज आपके चरणोंकी पूजासे मेरे दोनों हाथ धन्य हो गये हैं, आपकी दर्शन-यात्रा से हमारे दोनों पैर कृतकृत्य हो गये हैं और आपके स्तवनसे हमारी वाणी सार्थक हो गयी है ।। ८९-९० ॥ आज मेरा मन आपका ध्यान करने और गुणोंके चिन्तनसे पवित्र हो गया, आपकी सेवाशुश्रूषासे सारा शरीर पवित्र हो गया और हमारे पापरूपी शत्रुका नाश हो गया है ||११|| हे नाथ, आप जैसे जहाजको पा करके यह अपार संसार-सागर चुल्लू-भर जलके समान प्रतिभासित हो रहा है । इसलिए अब हमें क्या भय है ||१२|| इस प्रकार जगत् के नाथ वीर प्रभुकी स्तुति कर, पुनः हर्षसे संयुक्त हो नमस्कार कर उत्तम धर्मको सुननेके लिए मनुष्योंके कोठे में जा बैठा ||१३|| वहाँपर बैठे हुए राजाने भक्तिसे जगद् गुरुकी दिव्यध्वनिके द्वारा मुनि और गृहस्थोंका धर्म, सर्व तत्त्व, जिनेन्द्रोंके, पुराण, पुण्य-पापके फल, सुधर्मके क्षमादिक लक्षण, और अहिंसादि व्रतोंको सुना ।। ९४-९५|| तत्पश्चात् श्रेणिक राजाने श्रीगौतम प्रभुको नमस्कार कर पूछा- हे भगवन्, मेरे ऊपर दया करके मेरे पूर्वजन्मोंको कहिए ||१६|| श्रेणिकके प्रश्नको सुनकर परोपकारी श्री गौतम गणधर बोले- हे श्रीमन्, मैं तेरे तीन भवसे सम्बन्ध रखनेवाले वृत्तान्तको कहता हूँ सो तू सुन ॥९७॥ इसी जम्बूद्वीपमें विन्ध्याचल पर कुटव नामक वनमें एक खदिरसार नामका भला भील रहता था ||९८|| उस बुद्धिमान् ने किसी समय पुण्योदयसे सर्व प्राणियों के हित करने में समाधिगुप्त योगीको देखकर प्रणाम किया ||१९|| उन्होंने 'हे भद्र, तुझे धर्मलाभ हो' यह आशीर्वाद दिया । यह सुनकर उस भीलने मुनीश्वर से पूछा - हे नाथ, वह धर्म कैसा है, उससे प्राणियोंका क्या कार्य सिद्ध होता है; उसका क्या कारण है और उससे इस लोक में क्या लाभ है, यह मुझे बतलाइए । १००-१०१।। उसके इन वचनोंको सुनकर योगिराजने कहाहे भव्य, मधु, मांस और मदिरा आदिके खान-पानका बुद्धिमानोंके द्वारा त्याग किया जाना For Private And Personal Use Only

Loading...

Page Navigation
1 ... 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290 291 292 293 294 295 296