Book Title: Dharmamrut Sagar
Author(s): Ashadhar
Publisher: Bharatiya Gyanpith

Previous | Next

Page 230
________________ १९५ ३ त्रयोदश अध्याय ( चतुर्थ अध्याय ) एवं प्रतिषिद्धाचरणाद्धङ्गो नियमाबाधनाच्चाभङ्ग इत्येतेऽपि विटत्वादयस्त्रयोऽतिचाराः। स्त्रियास्तु पूर्ववत्परविवाहकरणादयः। प्रथमस्तु यदा स्वकीयपतिर्वारकदिने स्वपल्या परिगृहीतो भवति तदा सपत्नीवारकं विलुप्य तं परिभुञ्जानाया अतिचारोऽक्रमादिना च परपुरुष स्वपति वा ब्रह्मचारिणमभिसरन्त्याः स्यात् । पञ्च । यत्स्वामी 'अन्यविवाहकरणानङ्गक्रीडा विटत्वविपुलतृषः । इत्वरिकागमनं चास्मरस्य पञ्च व्यतीचाराः॥ [ रत्न. श्रा. ६०] सोमदेवबुधस्त्विदमाह 'परस्त्रीसङ्गमोऽनङ्गक्रीडाऽन्योपयमक्रिया । तीव्रता रतिकैतव्ये हन्युरेतानि तद्वतम् ।।' [ सो. उपा. ४१८ ] ॥५८॥ पर भी चमड़े आदिके बने कृत्रिम लिंगोंसे स्त्रियोंके गुह्य स्थानको बार-बार कुरेदना, या केशोंके आकर्षण आदिके द्वारा क्रीड़ा करके प्रबल राग उत्पन्न करना भी अनंगक्रीड़ा है। यद्यपि श्रावक अत्यन्त पापभीरु होनेसे ब्रह्मचर्य पालना चाहता है । तथापि जब वेदके उदयको न सह सकनेके कारण ब्रह्मचर्यको पालने में असमर्थ होता है तब निर्वाह के लिए स्वदारसन्तोष आदि व्रत लेता है। मैथुन मात्रसे निर्वाह होनेपर विटत्व आदि तीनका प्रतिषेध वास्तव में हो जाता है। क्योंकि उनसे कुछ भी लाभ नहीं है। बल्कि शीघ्रपतन, बलक्षय, मूछी, राजयक्ष्मा आदि रोग हो जाते हैं। कहा भी है-'आसक्तिको छोड़कर शरीरके सन्तापकी शान्ति तथा दुर्ध्यानको कम करनेके लिए भोगोंको आहारकी तरह भोगना चाहिए।' इस प्रकार निषिद्ध आचरण करनेसे व्रतका भंग और नियममें बाधा न करनेसे व्रतका अभंग होनेसे ये विटत्व आदि तीनों अतिचार रहते हैं। ___ अथवा स्वदारसन्तोषी 'मैंने वेश्या आदिमें मैथुनका ही त्याग किया है', ऐसा मानकर मैथुन नहीं करता किन्तु विटत्व आदि करता है। तथा परस्त्रीका त्यागी परस्त्रियोंमें मैथुन नहीं करता परन्तु अशिष्ट वचनका प्रयोग, आलिंगन आदि क्रिया करता है। अतः कथंचित् व्रतकी अपेक्षा होनेसे विटत्व आदि अतिचार होते हैं। स्वपति सन्तोष या परपुरुषत्यागका व्रत लेनेवाली स्त्रियोंमें भी परविवाहकरण आदि अतिचार पुरुषकी तरह लगा लेना चाहिए। पहला अतिचार इस प्रकार जानना कि यदि किसी पतिकी दो या अधिक स्त्रियाँ हैं और उसने प्रत्येक स्त्रीका दिन नियत कर दिया है। तो जिस दिन दूसरी स्त्रीका नियत है उस दिन स्वयं अपने पतिको भोगनेसे प्रथम अतिचार लगता है। अथवा अपने पतिको परपुरुष जैसा मानकर भोग करनेसे प्रथम अतिचार होता है। हेमचन्द्राचार्यने स्त्रीके स्वपुरुषसन्तोष और परपुरुषत्याग व्रतको एक ही माना है। तथा स्वदारसन्तोषव्रती पुरुषके पाँचों अतिचार कहे हैं और परस्त्रीत्यागीके अन्तिम तीन ही अतिचार कहे हैं। तथा एक दूसरे मतके अनुसार परस्त्रीत्यागीके पाँच और स्वदारसन्तोषीके तीन अतिचार कहे हैं। इससे प्रतीत होता है कि ब्रह्मचर्याणुव्रतके अतिचारोंकी व्याख्यामें मतभेद है। पं. आशाधर जीने जो स्वदारसन्तोषीके लिए वेश्यासेवनको अतिचार कहा है उसपर सोमदेव सूरिके ब्रह्माणुव्रतके लक्षणका भी प्रभाव प्रतीत होता है। आचार्य समन्तभद्रने परदारनिवृत्ति और स्वदार सन्तोषको भिन्न नहीं माना। एक ही माना है। उन्होंने अन्य विवाहकरण, अनंगक्रीड़ा, विटत्व, विपुलतृषा, और इत्वरिकागमन ये पाँच अतिचार कहे हैं और सोमदेव Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290 291 292 293 294 295 296 297 298 299 300 301 302 303 304 305 306 307 308 309 310 311 312 313 314 315 316 317 318 319 320 321 322 323 324 325 326 327 328 329 330 331 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398 399 400 401 402 403 404 405 406 407 408 409 410