Book Title: Apaschim Tirthankar Mahavira Part 02
Author(s): Akhil Bharat Varshiya Sadhumargi Jain Sangh Bikaner
Publisher: Akhil Bharat Varshiya Sadhumargi Jain Sangh

View full book text
Previous | Next

Page 17
________________ अपश्चिम तीर्थकर महावीर, भाग-द्वितीय : 7 शनै -शनै दिन के अन्तिम यामक का आगमन हो गया। अस्तगतष होने को उद्यत रवि पश्चिम दिशा से विदाई लेने को उद्यत है। ऐसे समय में चरम आत्मोत्कर्ष की ओर गतिमान शुभ मन, वचन, काया के योगो से, शुक्ल लेश्या मे निरत ज्ञान की अविरल धारा को शुभ्रतम बनाते हुए, चार घनघाती' कर्मोघ (ज्ञानावरण, दर्शनावरण, अन्तराय और मोहनीय) को क्षय करते हुए कैवल्यज्ञान उपलब्ध कर लिया। अब शक्रेन्द्र चितन करता है-"अहो! वह कैसा अद्भुत समय था कैसा मनोरम वातावरण था । मैं (शकेन्द्र) भी स्वय असख्य देव-देवियो से परिवृतध होकर भूमण्डल पर दिव्य महोत्सव मनाने गया था। अरे मैं ही क्या? स्वय 64 इन्द्र | अपने-अपने देव-देवी परिवार सहित वसुधा पर महोत्सव मनाने गये थे चहुँ ओर देव-देवी दिखलाई दे रहे थे, मानो कोई देवमेला लगा हो या जगती-तल पर देवो की बरात उतर आई हो। क्या धूम मची थी जभियग्राम के बाहर, ऋजुबालिका नदी के तट पर । कितना नयनाभिराम दृश्य । मनोहरी समवसरण और उसमे भगवान् की भव्य देशना अब तो स्मृति मात्र रह गयी । एक मूहूर्त के पश्चात् भगवान् ने विहार कर दिया और मैं मैं भी यहाँ चला आया।" (पुन शक्रेन्द्र अवधिज्ञान से वर्तमान मे भगवान् को देखकर) "ओह ! भगवान् अभी भी विहारचर्या मे निरत है। मध्यम पावा की ओर पधार रहे है। सर्वस्व प्राप्त कर लिया फिर भी कितना पुरुषार्थ । भव्य जीवो को प्रतिबोध देने के लिए, अनेक मुमुक्षुओ को सयम-पथ पर अग्रसर करने के लिए, अनेक भव्यात्माओ को कष्टो से उबारने के लिए, भोग से त्याग की पावन यात्रा करवाने के लिए, हिसा के महाताण्डव का महाविनाश करने के लिए चल रहे है, पैदल विहार पद विहार कर रहे हैं। अपनी छोटी अगुली पर लोक को उठाने का सामर्थ्य ॥ रखने वाले, अतुल बलशाली, महान लब्धियो के धारक | वे चाहते तो अपनी शक्ति के प्रयोग से एक क्षण मे मध्यम पावा पधार जाते, लेकिन नही महान् पुरुष शक्ति का आश्रय नही लेते पुरुषार्थ को प्रधानता देते हैं लब्धि का प्रयोग नही करते (क) याम-प्रहर (ख) अस्तगत-अस्त होने वाला (ग) घनघाती कर्म-प्रबलता से घात करने वाला कर्म (घ) कर्म-ज्ञानावरण, दर्शनावरण, मोहनीय और अन्तराय (ङ) केवल्यज्ञान- सम्पूर्ण ज्ञान (च) परिवृत-घिरे हुए लोनाली

Loading...

Page Navigation
1 ... 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 ... 257