Book Title: Tirthankar Mahavira aur Unki Acharya Parampara Part 3
Author(s): Nemichandra Shastri
Publisher: Shantisagar Chhani Granthamala

View full book text
Previous | Next

Page 344
________________ यह रचना सस्कृत भाषाम है। इसमें माह स हैं। इन हिंसाका महत्त्व प्रतिपादित किया गया है। धन्यकुमारचरित इस चरितकाव्यमें धन्यकुमारको कथा वर्णित है। इसमें सात सर्ग या अधिकार हैं। कविने घटनाओंको काव्यशैलीमें प्रस्तुत किया है और धन्यकुमारके जोवनकी कौतुहलपूर्ण घटनाओंको काव्यात्मक रूपमें उपस्थित किया है। सुकुमालचरित इस काव्यमें सुकूमालके जीवनका पूर्वभवसहित वर्णन किया गया है । सम्पूर्ण कथा-वस्तु ९. सर्गों में विभक्त है। पूर्वभवमें किया गया बैरभाव जन्मजन्मान्तरमें कितना कष्टकारी होता है, इसका चित्रण इस काव्य में सुन्दररूपमें किया है । सुकुमाल दैभवपूर्ण जीवनयापन करता है, पर मुनि अवस्थामें अत्यन्त घोर तपश्चरण कर आत्मशद्धि लाभ करता है। सुदर्शनचरित ___ इस चन्तिकाव्यमें सेठ सुदर्शनका जीवनवृत्त वर्णित है और कथावस्तु ८ परिच्छेदों में विभक्त है। शोलनतके पालन में सुदर्शनको दृढ़ताका चित्रण बड़े ही सुन्दर रूपमें हुआ है | कविने अन्तर्द्वन्द्वोंका विकास बड़े ही सुन्दर रूपमें किया है। कपिलाके यहाँ सुदर्शनके पहुंचनेपर एवं कपिला द्वारा कमोत्तेजनाओंके उत्पन्न होनेपर भी सुदर्शनकी दृढ़ता किसके हृदयको स्पर्श नहीं करती। अभया रानी सूदर्शनको विचलित करनेका प्रयास करती है, पर वह सुमेरुकी चट्टानके समान दृढ़ रहता है । सुदर्शनके चरित्रको यह दृढ़ता और शीलकी अटलता काव्यका उदात्तीकरण है। कविने मुनि अवस्थामें पाटलीपुत्र देवदत्ता गणिका द्वारा जो उपसर्ग दिखलाये हैं या जिन कामचेष्टाओंका वर्णन किया है, वे पूनरुक्त जैसी प्रतीत होती हैं। शीलके चित्रणमें आठों कारकोंका नियोजन किया गया है-- शीलं मुक्तिवधूप्रियं भव शीलं सशीलाः श्रिताः शालेनात्र समाप्यत शिवपदं शोलाय तस्मै नमः । शोलान्नास्त्यपरः सुधर्मजनकः शीलस्य सर्वे गुणाः शोले चित्तमनारतं विदधतं मां शील मुक्ति नय ।।३।१३० संक्षेपमें यही कहा जा सकता है कि यह चरितकाव्य काव्य मुणोंसे युक्त उदात्त ३३२ : तीर्थंकर महावीर और उनकी आचार्य-परम्परा

Loading...

Page Navigation
1 ... 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398 399 400 401 402 403 404 405 406 407 408 409 410 411 412 413 414 415 416 417 418 419 420 421 422 423 424 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444 445 446 447 448 449 450 451 452 453 454 455 456 457 458 459 460 461 462 463 464 465 466