Book Title: Tirthankar Mahavira aur Unki Acharya Parampara Part 3
Author(s): Nemichandra Shastri
Publisher: Shantisagar Chhani Granthamala

View full book text
Previous | Next

Page 434
________________ और विद्यादान । जो श्रावक इन चारों दानोंको देता रहता है, वह अपने कर्मोकी शीन्न निर्जरा कर लेता है । गृहस्थाबस्थामें दान, पूजन और स्वाध्याय ही कर्मक्षयका कारण है । लिखा है दाणु चउविह जिणवरह, कहियउ सावय दिज्ज । दय जीवई चउसंघहवि, भोयण कसह विज ॥ १७६ ॥ इसी प्रकार समाविमरणके सम्बन्धमें लिखते हुए कविने पण्डितमरणको श्रेष्ठ बताया है बाल मरण मुणि परिहरहि, पंडिय मरणु मरेहि । बारह जिण सासणि कहिय, अणुवेक्खउ सुमरेहि ॥ २२६ ।। कत्रिने ग्रन्थको समाप्त करते हुए लिखा है जो पदइ पहावई संभलइ, दचिणु दवि लिहाबइ । मयंद, भणं सो निनुलर, अवावद् सोक्नु परावइ ।। ३३३ ।। गुणचन्द्र भट्टारक गुणचन्द्र मूलसंघ सरस्वतीगन्छ बलात्कारगणके भट्टारक रत्नकीतिके प्रशिध्य और भट्टारक यश कीतिक शिष्य थे। यशःकीति अपने समयके अच्छे बिद्वान हैं । पट्टावलीमें यश कीतिका उल्लेख निम्न प्रकार आया है श्रीरत्नकोतिपदपुष्करालिरादेष्टमुख्यो यशकीतिरिः ।। पदी भजामि सुहृवेष्टमूतिर्देदीप्याता को मुनिचक्रवर्ती ॥ ३८ ॥ भट्टारक-सम्प्रदायके लेखक जोहरापुरकरके अनुसार भानपुर-शाखाके भट्टारकोंमें रत्कीतिका समय वि० सं० १५३५, यश-कीतिका समय १६१३ और गुणचन्द्रका समय वि०सं० १६३०-१६५३ बताया गया है । गुणचन्द्रका पट्टाभिषेक साँवला गाँवमें हुआ था। इनका स्वर्गवास सागवाड़ामें वि० सं० १६५३में हुआ है। एक ऐतिहासिक पत्रमें बताया है-'तेणानो पादे गाम साबले... समस्त संघ मिली आचार्य गुणचन्द्र स्थापना करवानी सं० १६५३ वर्षे आचार्यश्री गुणचन्द्रजी सागवाडे काले करयो ।" ___ गुणचन्द्रके पश्चात् इस पट्टपर सकलचन्द्र भट्टारक पट्टाधीश हुए हैं। भट्टारक गुणचन्द्र संस्कृत और हिन्दी भाषाके विद्वान् और कवि हैं। इनका समय वि० की १७ वीं शताब्दी हैं । यशःकीर्तिका स्वर्गवास वि० सं० १६१३ में हुआ था और इसके पश्चात् भट्टारक गुणकीर्ति उनके पट्टपर आसीन हुए। ऐतिहासिक १. भट्टारक सम्प्रदाय, लेखांक ४०१ । २. वहीं, लेम्झांक ४०५ । ४२२ : तीर्थकर महावीर और उनकी आचार्यपरम्परा

Loading...

Page Navigation
1 ... 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444 445 446 447 448 449 450 451 452 453 454 455 456 457 458 459 460 461 462 463 464 465 466