Book Title: Syadvada Manjari
Author(s): Jagdishchandra Jain
Publisher: Paramshrut Prabhavak Mandal

View full book text
Previous | Next

Page 322
________________ ર૭૨ श्रीमद्राजचन्द्रजैनशास्त्रमालायां भगवान्की यथार्थवादिता यथास्थितं वस्तु दिशन्नधीश न तादृशं कौशलमाश्रितोऽसि । तुरंगशृंगाण्युपपादयद्भ्यो नमः परेभ्यो नवपण्डितेभ्यः ।। ५ ।। अर्थ-हे स्वामिन् ! आपने पदार्थोंका जैसेका तैसा वर्णन किया है, इसलिये आपने परवादियोंके समान कोई कौशल नहीं दिखाया । अतएव घोड़ेके सींगके समान असंभव पदार्थोंको जन्म देनेवाले परवाादयोंके नवीन पंडितोंको हम नमस्कार करते हैं ! भगवानमें व्यर्थकी दयालुताका अभाव जगत्यनुध्यानबलेन शश्वत् कृतार्थयत्सु प्रसभं भवत्सु । किमाश्रितोऽन्यैः शरणं त्वदन्यः स्वमांसदानेन वृथा कृपालुः ॥ ६ ॥ अर्थ-हे पुरुषोत्तम ! अपने उपकारके द्वारा जगतको सदा कृतार्थ करनेवाले ऐसे आपको छोड़कर अन्य वादियोंने अपने मांसका दान करके व्यर्थ ही कृपालु कहे जानेवालेकी क्यों शरण ली है ? यह समझमें नहीं आता ! ( यह कटाक्ष बुद्धके ऊपर है)। असत्वादियोंका लक्षण स्वयं कुमार्ग लपतां नु नाम प्रलम्भमन्यानपि लम्भयन्ति । सुमार्गगं तद्विदमादिशन्नमसूययान्धा अवमन्यते च ॥ ७ ॥ अर्थ-ईर्ष्यासे अन्धे पुरुष स्वयं कुमार्गका उपदेश करते हुए दूसरोंको कुमार्गमें ले जाते हैं, तथा सुमार्गमें लगे हुओंका, सुमार्गके जानकारोंका और सुमार्गके उपदेष्टाओंका अपमान करते हैं, यह महान खेद है ! भगवानके शासनका अजेयपना प्रादेशिकेभ्यः परशासनेभ्यः पराजयो यत्तव शासनस्य । खद्योतपोतद्युतिडम्वरेभ्यो विडम्बनेयं हरिमण्डलस्य ॥८॥ अर्थ-हे प्रभु ! वस्तुके अंशमात्रको ग्रहण करनेवाले अन्य दर्शनोंके द्वारा आपके मतको पराजय करना एक छोटेसे जुगुनूके प्रकाशसे सूर्यमण्डलका पराभव करनेके समान है ! भगवानके पवित्र शासनमें सन्देह अथवा विवाद करना योग्य नहीं शरण्य पुण्ये तव शासनेऽपि संदेग्धि यो विप्रतिपद्यते वा । स्वादौ स तथ्ये स्वहिते च पथ्ये संदेग्धि वा विप्रतिपद्यते वा ॥९॥ अर्थ-हे शरणागतको आश्रय देनेवाले ! जो लोग आपके पवित्र शासनमें संदेह अथवा विवाद करते हैं, वे स्वादु, अनुकूल और पथ्य भोजनमें ही संदेह और विवाद करते हैं। कृपां वहन्तः कृपणेषु जन्तुषु स्वमांसदानेष्वपि मुक्तचेतसः । त्वदीयमप्राप्य कृतार्थकौशलं स्वतः कृपां संजनयन्त्यमेधसः ॥ द्वा० द्वात्रिंशिका १-७ । २. मिलाइये-निपत्य ददतो व्याघ्रयाः स्वकार्य कृमिसंकुलम् । देयादेयविमूढस्य दया बुद्धस्य कीदृशी ॥ हेमचन्द्र-योगशास्त्र २-१ वृत्ति। तावद्वितर्करचनांपटुभिर्वचोभिर्मेधाविनः कृतमिति स्मयमुद्वहन्ति । यावन्न ते जिनवचः स्वभिचापलास्ते सिंहानने हरिणबालकवत् पतन्ति ॥ द्वा० द्वात्रिंशिका २-११ । १.

Loading...

Page Navigation
1 ... 320 321 322 323 324 325 326 327 328 329 330 331 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398 399 400 401 402 403 404 405 406 407 408 409 410 411 412 413 414 415 416 417 418 419 420 421 422 423 424 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444 445 446 447 448 449 450 451 452 453 454