Book Title: Adhyatmik Bhajan Sangrah
Author(s): Saubhagyamal Jain
Publisher: Todarmal Granthamala Jaipur

View full book text
Previous | Next

Page 18
________________ ३४ ६६. ज्ञान ज्ञेयमाहिं नाहिं, ज्ञेय हू न ज्ञानमाहिं ज्ञान ज्ञेय आन आन, ज्यों मुकर घट है । । ज्ञान. ।। ज्ञान रहै ज्ञानीमाहिं, ज्ञान बिना ज्ञानी नाहिं, दोऊ एकमेक ऐसे, जैसे श्वेत पट है । । ज्ञान. ।। १ ।। ध्रुव उतपाद नास, परजाय नैन भास, दरवित एक भेद, भावको न ठट है । । ज्ञान. ।। २ ।। 'द्यानत' दरब परजाय विकलप जाय, आध्यात्मिक भजन संग्रह तब सुख पाय जब, आप आप रट है । । ज्ञान. ।। ३ ।। ६७. ज्ञानी ऐसो ज्ञान विचारै ...... ...... राज सम्पदा भोग भोगवै, बंदीखाना धारै । । ज्ञानी ।। धन जोवन परिवार आपतैं, ओछी ओर निहारै । दानशील तप भाव आपतैं, ऊंचेमाहिं चितारै । । ज्ञानी ।। १ ।। दुख आये धीरज धर मनमें, सुखवैराग सँभारै । आतम दोष देखि नित झूरै, गुन लखि गरब बिडारै । । ज्ञानी ।। २ ।। आप बड़ाई परकी निन्दा, मुखतैं नाहिं उचारै । आप दोष परगुन मुख भाषै मनतैं शल्य निवारै । । ज्ञानी ।। ३ ।। परमारथ विधि तीन जोगसौं, हिरदै हरष विथारै । और काम न करै जु करै तो, जोग एक दो हारै । । ज्ञानी ।।४ ।। गई वस्तुको सोचै नाहीं, आगमचिन्ता जारै । वर्तमान वर्ते विवेकसौं, ममता बुद्धि विसारै । । ज्ञानी ।।५ ।। बालपने विद्या अभ्यासै, जोवन तप विस्तारै । वृद्धपने सन्यास लेयके, आतम काज सँभारै ।।ज्ञानी ।। ६ ।। छहों दरब नव तत्त्वमाहिंतें, चेतन सार निकारै । 'द्यानत' मगन सदा तिसमाहीं, आप तरै पर तारै । । ज्ञानी ।।७।। smark 3D Kailash Data Annanji Jain Bhajan Book pa (१८) पण्डित द्यानतरायजी कृत भजन ६८. ज्ञानी ऐसो ज्ञान विचारै नारि नपुंसक नर पद काया, आप अकाय निहारै । । ज्ञानी ।। बामन वैश्य शुद्र औ क्षत्री, चारों भग लिँग लागे । भग विनाशी भोग विनाशी, हम अविनाशी जागे । । ज्ञानी ॥ १ ॥ पंडित मूरख पोथिनिमाहीं, पोथी नैनन सूझै । नैन जोति रवि चन्द उदयतें, तेऊ अस्तत बूझै । । ज्ञानी ।। २ ।। कायर सूर लड़नमें गिनिये, लड़त जीव दुख पावै। सब हममें हम हैं सबमाहीं, मेरे कौन सतावै । । ज्ञानी ।। ३ ।। कौन बजावे अरु को गावै, नाचै कौन नचावै । सुपने सा जग ख्याल मँडा है, मेरे मन यों आवै । । ज्ञानी ।।४ ।। एक कमाऊ एक निखट्ट, दोनों दरब पसारा । ३५ आवै सुख जावै दुख पावै, मैं सुख दुखसों न्यारा । ज्ञानी ।। ५ ।। एक कुटुम्बी एक फकीरा, दोनों घर वन चाहैं । घर भी काको वन भी काको, ममता-दाहनि दाहैं । ज्ञानी ।। ६ ।। सोवत जागत व्रत अरु खातैं, गर्व निगर्व निहारै । 'द्यानत' ब्रह्म मगन निशि वासर, करम-उपाधि बिडारै ॥ ज्ञानी ।। ७ ।। ६९. अरहंत सुमर मन बावरे ....... ख्याति लाभ पूजा तजि भाई, अन्तर प्रभु लौ लाव रे ।। अरहंत. ।। नरभव पाय अकारथ खोवै, विषय भोग जु बढ़ाव रे । प्राण गये पछितैहै मनवा, छिन छिन छीजै आव रे ।। अरहंत. ।। १ ।। जुवती तन धन सुतमित परिजन, गज तुरंग रथ चाव रे। यह संसार सुपनकी माया, आँख मीचि दिखराव रे ।। अरहंत. ।। २ ।। ध्याव ध्याव रे अब है दावरे, नाहीं मंगल गाव रे। 'द्यानत' बहुत कहाँ लौं कहिये, फेर न कछू उपाव रे ।। अरहंत. ।। ३ ।।

Loading...

Page Navigation
1 ... 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116