Book Title: Agam 08 Ang 08 Antkrutdashang Sutra Sthanakvasi
Author(s): Amarmuni, Shreechand Surana, Rajkumar Jain, Purushottamsingh Sardar
Publisher: Padma Prakashan

Previous | Next

Page 468
________________ संलेखना ग्रहण करते समय साधक सभी जीवों से क्षमायाचना करके स्वयं को वैर-वैमनस्य और विरोध आदि हीन प्रवृत्तियों का त्याग करता हुआ समभावों में रमण करता है, विषम भाव अपने हृदय में नहीं आने देता। मैत्री भाव में रमण करता है। ___ वह न मृत्यु से भयभीत होता है और न मृत्यु की इच्छा ही करता है। जिस तरह उसने जीवन को उच्चतम ढंग से जीया है उसी तरह मृत्यु को भी कलात्मक रूप से अपनाता है। वह मृत्यु को भयोत्पादक नहीं अपितु महोत्सव मानता है। वस्तुतः मृत्यु से वही भयभीत होते हैं जो मृत्यु का स्वरूप नहीं जानते। जिन्होंने इस जीवन में सत्कर्म न किये हों, पापकर्म किये हों-वे इस आशंका से भयभीत होते हैं कि आगामी जन्म हमारे लिए घोर दुःखपूर्ण होगा। ऐसे लोगों को ही मृत्यु अन्धकारपूर्ण और त्रासदायी दिखाई देती है। इसके विपरीत जो लोग धार्मिक जीवन जीते हैं, आशाओं-इच्छाओं-आकांक्षाओं के दास नहीं होते, तृष्णा नागिन जिन्हें नहीं डसती उनके लिए मृत्यु उतनी ही सहज होती है, जैसे-पुराने वस्त्र को उतारकर नया वस्त्र पहन लेना। संलेखना की आराधना में दत्तचित्त साधक न जीने की इच्छा करता है, न मृत्यु की; न उस लोक में प्रशंसा-प्राप्ति की इच्छा होती है, न आगामी जीवन में सुख-प्राप्ति की तथा न किसी भी प्रकार के कामभोगों की आशंसा। वह इन सब से दूर रहकर शांतिपूर्वक समाधिमरण प्राप्त करता है। मरण के प्रकार प्रसंगोपात्त यहाँ मरण के प्रकारों को जानना आवश्यक है। इसके प्रमुख भेद दो हैं-(१) सकाममरण, और (२) अकाममरण; अथवा (१) अनैच्छिकमरण, और (२) स्वैच्छिकमरण; अथवा (१) बालमरण, और (२) पण्डितमरण। पण्डितमग्ण का ही दृसग नाम समाधिमरण है। वालमरण के अनेक प्रकार हैं और यह सामान्यतः सभी असंयमी और अज्ञानी प्राणियों को होता रहता है। भगवती आदि आगमों में वानमग्ण के १२ भंद बताये गये हैं। लेकिन आज के प्रगतिशील भौतिकवादी वैज्ञानिक चमत्कारों से भरे चकाचौंध युग में बालमरण के अनेक प्रकार प्रचलित हो गये हैं। संक्षेप में बालमरण कषायों की तीव्रता के आवेश में, वर्तमान कष्टों से मुक्ति की आशा तथा आगामी जन्म में सुखोपभोगों की लालसा से बलात् प्राणों का त्याग करना है। संलेखना न आत्महत्या है, न स्वेच्छा-मृत्यु वर्तमान युग तर्कवादी और बुद्धिवादी है। साथ ही एक वस्तु, सिद्धान्त और प्रक्रिया से दूसरी वस्तु, सिद्धान्त अथवा प्रक्रिया की तुलना करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। प्राचीन आध्यात्मिक धार्मिक सिद्धान्तों, साधनाओं को भी आधुनिक भौतिकवादी सिद्धान्तों के परिप्रेक्ष्य में व्याख्यायित करने का प्रयास किया जा रहा है। यहाँ तक कि उन उच्चकोटि की साधनाओं पर आक्षेप भी लगाये जा रहे हैं। कुछ अतिबुद्धिवादी संलेखना और समाधिमरण पर आत्महत्या का आक्षेप लगाते हैं। लेकिन संलेखना और आत्महत्या में आकाश-पाताल का अन्तर है। __अन्तकृद्दशा महिमा .३७१ Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 466 467 468 469 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498 499 500 501 502 503 504 505 506 507 508 509 510 511 512 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522 523 524 525 526 527 528 529 530 531 532 533 534 535 536 537 538 539 540 541 542 543 544 545 546 547 548 549 550 551 552 553 554 555 556 557 558 559 560 561 562 563 564 565 566 567 568 569 570 571 572 573 574 575 576 577 578 579 580 581 582 583 584 585 586 587