Book Title: Jinsahastranamstotram
Author(s): Jinsenacharya, Pramila Jain
Publisher: Digambar Jain Madhyalok Shodh Sansthan

View full book text
Previous | Next

Page 202
________________ * जिनसहस्रनाम टीका - १८७* मुनिज्येष्ठः- मुनिषु अतिशयेन वृद्धः प्रशस्यो वा ज्येष्ठः मुनिज्येष्ठःमुनियों में प्रभु, अतिशय वृद्ध ज्येष्ठ हैं इसलिए इन्हें मुनिज्येष्ठ कहते हैं। शिवतातिः= शिवस्य निर्वाणस्य तातिः चिन्ता यस्य स शिवताति:, शिवं तनोति वा शिवतातिः तथोक्तं हलायुधनाममालायां - क्षेमकरोरिष्टताति: शिवताति; शिवकर:- शिव की, मोक्ष की, ताति - चिन्ता जिनको है वह शिवताति हैं। शिवप्रदः- शिवं परमकल्याणं प्रददातीति शिवप्रदः- शिव-परमकल्याण उसे भक्तों को जो देते हैं वे शिवप्रद हैं। शांतिदः= शांति कामक्रोधाद्यभावं ददातीति शांतिदः- प्रभु ने कामक्रोधादि के अभाव रूप शांति भव्यों को दी। अतः वे शांतिद हैं। शान्तिकृत शांति क्षुद्रोपद्रयविनाशं करतीति शारिकृत : शुद्रों के द्वारा किये गये उपद्रवों का नाश भगवान करते हैं। अत: वे शान्तिकृत् नाम से युक्त शान्ति:= शाम्यति सर्वकर्मक्षयं करोतीति शान्तिः तिक्त्व तौ च संज्ञायामाशिषि संज्ञायां पुल्लिगे तिक् प्रत्ययः भगवान ने सर्वकर्मों का क्षय किया। ___ कान्तिमान्= कांतिः शोभाऽस्यास्तीति कांतिमान् = कांति - शोभा, अन्तरंग की अनन्तज्ञानादि शोभा, बहिरंग समवसरण रूप शोभा, तथा स्वशरीर की भामण्डलरूप शोभा को प्रभु ने धारण किया। अत: वे कांतिमान हैं। कामितप्रद:= कामितं वाञ्छितं प्रददातीति कामितप्रदः= भगवान कामित वांछित देते हैं। अत: वे कामितप्रद हैं। श्रियांनिधिरधिष्ठानमंप्रतिष्ठः प्रतिष्ठितः। सुस्थिर: स्थविर: स्थास्नुः प्रथीयान्प्रथितः पृथुः॥१३॥ अर्थ : श्रियांनिधि, अधिष्ठान, अप्रतिष्ठ, प्रतिष्ठित, सुस्थिर, स्थविर, स्थास्नु, प्रथीयान्, प्रस्थित, पृथु ये दस नाम आपके सार्थक नाम हैं। टीका - श्रियांनिधिः= श्रियां केवलज्ञानलक्ष्मीणां निधिः स्थानं श्रियानिधिः= भगवान केवलज्ञान निधि के आश्रय स्थान हैं।

Loading...

Page Navigation
1 ... 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272