Book Title: Pragnapana Sutra Part 02
Author(s): Nemichand Banthiya, Parasmal Chandaliya
Publisher: Akhil Bharatiya Sudharm Jain Sanskruti Rakshak Sangh
View full book text
________________
ग्यारहवाँ भाषा पद - प्रज्ञापनी भाषा
३२९
देने में प्रयुक्त होती है जिसे आज्ञा दी जाती है वह तदनुसार क्रिया करेगा ही, यह निश्चित नहीं है। जैसे-कोई श्रावक किसी श्राविका से कहे - 'प्रतिदिन सामायिक करो' या श्रावक अपने पुत्र से कहे - 'यथा समय धर्म की आराधना करो' या श्रावक किसी नपुंसक से कहे 'नौ तत्त्वों का चिंतन किया करो' ऐसी आज्ञा देने पर जिसे आज्ञा दी गई है, वह यदि उस आज्ञानुसार क्रिया न करे तो ऐसी स्थिति में आज्ञा देने वाले की भाषा क्या प्रज्ञापनी और सत्य है? इसके उत्तर में भगवान् फरमाते हैं कि जो भाषा किसी स्त्री, पुरुष या नपुंसक के लिए आज्ञात्मक है वह आज्ञापनी भाषा प्रज्ञापनी है और असत्य नहीं है। आज्ञापनी भाषा दो प्रकार की है-१. परलोक बाधिनी और २. परलोक अबाधिनी। जो भाषा स्व
और पर के ऊपर उपकार की बुद्धि से बिना किसी कपट के किसी पारलौकिक फल की सिद्धि के लिए स्वीकृत ऐहिक आलंबन के प्रयोजन वाली, विवक्षित कार्य को सिद्धि करने के सामर्थ्य युक्त विनीत स्त्री आदि शिष्य वर्ग को प्रेरणा करने वाली आज्ञापनी भाषा परलोक बाधिनी नहीं होती अतः यही भाषा साधु के लिए प्रज्ञापनी प्ररूपणा करने योग्य है क्योंकि उससे परलोक में बाधा नहीं होती है। दूसरी भाषा इससे उलटी है और वह स्व पर को संक्लेश उत्पन्न करने वाली होने से असत्य है।
अह भंते! जा य इत्थी पण्णवणी, जा य पुम पण्णवणी, जा य णपुंसग . पण्णवणी पण्णवणी णं एसा भासा, ण एसा भासा मोसा?
हंता गोयमा! जा य इत्थी पण्णवणी, जा य पुम पण्णवणी, जा य णपुंसग पण्णवणी पण्णवणी णं एसा नासा, ण एसा भासा मोसा॥३७७॥
भावार्थ - प्रश्न - हे भगवन्! क्या जो यह स्त्री प्रज्ञापनी, पुरुष-प्रज्ञापनी और नपुंसक प्रज्ञापनी भाषा है क्या यह प्रज्ञापनी है ? यह भाषा मृषा नहीं है ?
उत्तर - हाँ गौतम! यह जो स्त्री प्रज्ञापनी, पुरुष प्रज्ञापनी और नपुंसक प्रज्ञापनी है, यह प्रज्ञापनी भाषा है और यह भाषा मृषा नहीं है। .. विवेचन - प्रश्न - स्त्री प्रज्ञापनी भाषा किसे कहते हैं ?
____ उत्तर - जो भाषा योनि, कोमलता, अस्थिरता, मुग्धता आदि स्त्री के लक्षण बतलाने वाली है वह स्त्री प्रज्ञापनी भाषा है।
प्रश्न - पुरुष प्रज्ञापनी भाषा किसे कहते हैं ?
उत्तर - पुरुषचिह्न, कठोरता, दृढ़ता आदि रूप पुरुष के लक्षण बतलाने वाली भाषा पुरुष प्रज्ञापनी कहलाती है।
प्रश्न - नपुंसक प्रज्ञापनी भाषा किसे कहते हैं ?
उत्तर - स्तन आदि और दाढ़ी मूंछ आदि के सद्भावे और अभाव युक्त इत्यादि रूप नपुंसक के लक्षण बतलाने वाली भाषा नपुंसक प्रज्ञापनी भाषा है। ...
Jain Education International
For Personal & Private Use Only
www.jainelibrary.org