________________
तत्त्वार्थ सूत्र
वाय्वन्तानामेकम् ॥२३॥
अर्थ - वायुकाय पर्यन्त जीवों की एक ही इन्द्रिय ही होती है।
कृमि-पिपीलिका-भ्रमर-मनुष्यादीनामेकैकवृद्धानि ॥२४॥
अर्थ - कृमि, चींटी, भंवरा और मनुष्य आदि की क्रमशः एक-एक इन्द्रिय अधिक होती है।
संज्ञिनः समनस्काः ॥२५॥ अर्थ - मन वाले जीव संज्ञी होते हैं। विग्रहगतौ कर्म योगः ॥२६॥ अर्थ – विग्रहगति में कार्मण योग रहता है। अनुश्रेणि गतिः ॥२७॥ अर्थ – गति, श्रेणि के अनुसार होती है। अविग्रहा जीवस्य ॥२८॥ अर्थ - मुक्त जीव की गति विग्रहरहित होती है। विग्रहवती च संसारिणः प्राक् चतुर्थ्यः ॥२९॥
अर्थ - संसारी जीव की गति विग्रहरहित और विग्रह सहित होती है। उसमें विग्रहवाली गति चार समय से पहले अर्थात् तीन समय तक होती है।
एक समयोऽविग्रहः ॥३०॥ अर्थ - एक समयवाली गति विग्रहरहित होती है। एकं द्वौ वा-ऽनाहारकः ॥३१॥