Book Title: Tattvartha Sutra
Author(s): Umaswati, Umaswami, 
Publisher: Ashapuran Parshwanath Jain Gyanbhandar

View full book text
Previous | Next

Page 22
________________ तत्त्वार्थ सूत्र २१ अर्थ - सौधर्म, ऐशान, सनत्कुमार, माहेन्द्र, ब्रह्मलोक, लान्तक, महाशुक्र, सहस्रार, आनत, प्राणत, आरण, अच्युत, नव ग्रैवेयक, विजय, वैजयन्त, जयन्त, अपराजित और सर्वार्थसिद्ध इनमें वैमानिक देव रहते हैं । स्थिति-प्रभाव-सुख- द्युति - लेश्या - विशुद्धीन्द्रियाऽवधि-विषयतोऽधिकाः ॥ २१ ॥ अर्थ – आयु, सामर्थ्य, सुख, दीप्ति, लेश्या - विशुद्धि, इन्द्रिय, विषय और अवधिज्ञान का बल - ये सातों ऊपरऊपर के देवों में अधिक अधिक होते हैं । गति - शरीर-परिग्रहा - ऽभिमानतो हीनाः ॥२२॥ अर्थ - गति, शरीर, परिमाण, परिग्रह और अहंकार - ये चारों ऊपर-ऊपर के देवों में हीनहीन होते हैं । पीत-पद्म- शुक्ल - लेश्या द्वि-त्रि - शेषेषु ॥ २३ ॥ अर्थ - दो, तीन और शेष देवलोक में क्रमशः पीत, पद्म, शुक्ल लेश्या होती है । प्राग्-ग्रैवेयकेभ्यः कल्पाः ॥२४॥ अर्थ - ग्रैवेयक के पहले-पहले देवलोकों में कल्प की व्यवस्था होती है। ब्रह्मलोका - Sऽलया लोकान्तिकाः ॥ २५ ॥ अर्थ - लोकान्तिक देवों का निवास स्थान पाँचवां ब्रह्मलोक है । सारस्वता-ऽऽदित्य-वह्नि - अरूण - गर्दतोय- तुषिताSव्याबाध - मरुतो ऽरिष्टाश्च ॥ २६ ॥

Loading...

Page Navigation
1 ... 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62