Book Title: Tattvartha Sutra
Author(s): Umaswati, Umaswami, 
Publisher: Ashapuran Parshwanath Jain Gyanbhandar

View full book text
Previous | Next

Page 14
________________ तत्त्वार्थ सूत्र अर्थ - आगे-आगे का शरीर सूक्ष्म है । प्रदेशतो-ऽसंख्येयगुणं प्राक् तैजसात् ॥३९॥ अर्थ - प्रदेशों की संख्या की दृष्टि से तैजस से पूर्व के शरीरों का परिमाण असंख्यात गुणा होता है। अनन्त गुणे परे ॥४०॥ अर्थ - तैजस और कार्मण शरीरों के प्रदेश क्रमशः अनंतगुणा होते हैं। अप्रतिघाते ॥४१॥ अर्थ - दोनों शरीर अबाध्य (बाधा रहित) होते हैं। अनादि सम्बन्धे च ॥४२॥ अर्थ - (तैजस और कार्मण) इन दोनों शरीरों का आत्मा के साथ अनादि काल से सम्बन्ध है। सर्वस्य ॥४३॥ अर्थ – ये दोनों शरीर सभी संसारी जीवों के होते हैं। तदादीनि भाज्यानि युगपदेकस्मिन्नाचतुर्थ्यः ॥४४॥ अर्थ - एक साथ एक जीव के तैजस और कार्मण से लेकर चार शरीर तक विकल्प से होते हैं । निरूपभोग-मन्त्यम् ॥४५॥ अर्थ - अंतिम अर्थात् कार्मण शरीर उपभोग रहित होता है। गर्भसम्मूर्च्छनज-माद्यम् ॥४६॥ अर्थ - गर्भज और सर्मूच्छिम जीवों का औदारिक शरीर होता है।

Loading...

Page Navigation
1 ... 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62