Book Title: Jivajivabhigama Sutra Part 01
Author(s): Nemichand Banthiya, Parasmal Chandaliya
Publisher: Akhil Bharatiya Sudharm Jain Sanskruti Rakshak Sangh
View full book text
________________
-
तृतीय प्रतिपत्ति - प्रथम तिर्यंचयोनिक उद्देशक - द्वार प्ररूपणा
२७१
तेणं भंते! जीवा किं सागारोवउत्ता अणागारोवउत्ता? गोयमा! सागारोवउत्ता वि अणागारोवउत्ता वि। भावार्थ-प्रश्न - हे भगवन् ! ये जीव क्या सम्यग्दृष्टि हैं, मिथ्यादृष्टि हैं या सम्यग्मिथ्यादृष्टि हैं ? उत्तर - हे गौतम! ये जीव सम्यग्दृष्टि भी हैं मिथ्यादृष्टि भी हैं और सम्यमिथ्यादृष्टि भी हैं। प्रश्न - हे भगवन्! वे जीव क्या ज्ञानी हैं या अज्ञानी हैं?
उत्तर - हे गौतम! वे जीव ज्ञानी भी हैं और अज्ञानी भी हैं। जो ज्ञानी हैं वे दो या तीन ज्ञान वाले हैं और जो अज्ञानी हैं वे दो या तीन अज्ञान वाले हैं।
प्रश्न - हे भगवन्! वे जीव क्या मनयोगी हैं, वचन योगी हैं या काययोगी हैं? उत्तर - हे गौतम! वे जीव मनयोगी हैं, वचनयोगी भी हैं और काययोगी भी हैं। प्रश्न - हे भगवन्! वे जीव क्या साकारोपयोग वाले हैं या अनाकारोपयोग वाले हैं? उत्तर - हे गौतम! वे जीव साकार उपयोग वाले भी हैं और अनाकार उपयोग वाले भी हैं।
ते णं भंते! जीवा कओ उववज्जंति ? किं णेरइएहिंतो उववज्जति, तिरिक्खजोणिएहिंतो उववज्जंति? पुच्छा।
गोयमा! असंखेज्जवासाउय अकम्मभूमग अंतरदीवग वजेहिंतो उववजंति। तेसिणं भंते! जीवाणं केवइयं कालं ठिई पण्णत्ता? . गोयमा! जहण्णेणं अंतोमुहुत्तं उक्कोसेणं पलिओवमस्स असंखेज्जइभागं। तेसि णं भंते! जीवाणं कइ समुग्घाया पण्णत्ता? गोयमा! पंच समुग्घाया पण्णत्ता, तं जहा - वेयणा समुग्घाए जाव तेया समुग्याए। तेणं भंते! जीवा मारणंतिय समुग्घाएणं किं समोहया मरंति, असमोहया मरंति? गोयमा! समोहया वि मरंति असमोहया वि मरंति॥
भावार्थ - प्रश्न - हे भगवन् ! वे जीव कहां से आकर उत्पन्न होते हैं ? क्या नैरयिकों से आकर उत्पन्न होते हैं या तिथंचों से आकर उत्पन्न होते हैं इत्यादि पृच्छा।
उत्तर - हे गौतम! असंख्यात वर्ष की आयु वालों, अकर्मभूमिजों और अंतरद्वीपजों को छोड़ कर सब जगह से उत्पन्न होते हैं।
प्रश्न- हे भगवन्! उन जीवों की स्थिति कितने काल की कही गई है?
उत्तर - हे गौतम! उन जीवों की स्थिति जघन्य अंतर्मुहूर्त और उत्कृष्ट पल्योपम का असंख्यातवां भाग प्रमाण है।
Jain Education International
For Personal & Private Use Only
www.jainelibrary.org