Book Title: Jainatva Jagaran
Author(s): Bhushan Shah
Publisher: Chandroday Parivar

View full book text
Previous | Next

Page 206
________________ २०४ जैनत्व जागरण....... भगवान पार्श्वनाथ और भगवान महावीर के विचरण क्षेत्र : पाश्चात्य विद्वानों और जैन ग्रन्थों से हमें पता चलता है कि छोटा नागपुर के पार्श्वनाथ पर्वतके समीप के क्षेत्र में भगवान महावीर से पूर्व ही सराक लोगों ने यहाँ अपना निवास स्थापित किया था । भगवान महावीर ने अपनी साधना के छः वर्ष इसी क्षेत्र में बिताये थे । भगवती 1 सूत्र से पता चलता है कि उस समय पार्श्वनाथ सम्प्रदाय के साधु-साध्वियों का भी यह विचरण क्षेत्र था । अतः यह माना जा सकता है कि महावीर से पूर्व भी यहाँ पार्श्व परम्परा या श्रमण परम्परा प्रचलित थी । "The 24th Tirthankara whom Professor Wilson represents as having "adopted an ascetic life and traversed the country occupied by the Bajra Bhumi and the Sudhi Bhumi who abused and beat him and shot at him with arrows and barked at him with dogs. of which small annoyances he took no notice." The Bajra or terrible Bhumi are, according to Colonel Dalten, the Bhumij. He suggests, therefore, that it is not improbable that the shrines referred to mark the course taken in his travels by the great saint "Vira;" and were erected in his honour by the people whom his teaching had converted, or, it may be and this is more consistent with local tradition on which however, no great weight can be placed-that he merely visited places at which Jains were already established. within sight of the sacred mount Samaya where 250 years earlier the Jin Paswa or Parasnath had obtained Nirvana. (Mr. G Coupland-Gazetter of Manbhum District.) " जैन सूत्र ग्रन्थों (आचारांग सूत्र, भगवती सूत्र इत्यादि) में ऐसा भी प्रमाण मिलता है कि महावीर से पहले भी कुछ जैन मुनि या सन्यासीगण धर्मप्रचार के उद्देश्य को लेकर या फिर किसी और कारण से इन अंचलों में आये थे । ऐसा लगता है कि ये सभी मुनि और सन्यासीगण महावीर के पूर्ववर्ती तीर्थंकर पार्श्वनाथ के अनुगामी रहे होंगे । अगर यह अनुमान

Loading...

Page Navigation
1 ... 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290 291 292 293 294 295 296 297 298 299 300 301 302 303 304 305 306 307 308 309 310 311 312 313 314 315 316 317 318 319 320 321 322 323 324