Book Title: Agam 05 Ang 05 Bhagvati Vyakhya Prajnapati Sutra Part 03 Stahanakvasi
Author(s): Madhukarmuni
Publisher: Agam Prakashan Samiti

View full book text
Previous | Next

Page 713
________________ बीओ उद्देसओ : 'विसाह' द्वितीय उद्देशक : 'विशाख' विशाखा नगरी में भगवान् का समवसरण - १. तेणं कालेणं तेणं समयेणं विसाहा नाम नगरी होत्था। वन्नओ। बहुपुत्तिए चेतिए। वण्णओ। सामी समोसढे जाव पज्जुवासति। [१] उस काल एवं उस समय में विशाखा नाम की नगरी थी। उसका वर्णन औपपातिकसूत्र के नगरीवर्णन के समान जानना चाहिए। वहाँ बहुपुत्रिक नामक चैत्य (उद्यान) था। उसका वर्णन भी औपपातिकसूत्र से जान लेना चाहिए। एक बार वहाँ श्रमण भगवान् महावीर स्वामी का पदार्पण हुआ, यावत् परिषद् पर्युपासना करने लगी। विवेचन-विशाखा नगरी : विशाखा नगरी आज कहाँ है ? यह निश्चित रूप से कहा नहीं जा सकता। आज आन्ध्रप्रदेश में समुद्रतट पर 'विशाखापट्टनम्' नगर बसा हुआ है। दूसरा 'वसाढ' है, जो उत्तर बिहार में मुजफ्फरपुर के निकट है। विशाखानगरी में भगवान् का पदार्पण हुआ था। वहीं इस उद्देशक में वर्णित शक्रेन्द्र के पूर्वभव के सम्बन्ध में संवाद हुआ था। • शक्रेन्द्र का भगवान् के सान्निध्य में आगमन और नाट्य प्रदर्शित करके पुनः प्रतिगमन २. तेणं कालेणं तेणं समएणं सक्के देविंदे देवराया वजपाणी पुरंदरे एवं जहा सोलसमसए वितिए उद्देसए (स. १६ उ. २ सु. ८) तहेव दिव्वेण जाणविमाणेण आगतो; नवरं एत्थ आभियोगा वि अस्थि, जाव बत्तीसतिविहं नट्टविहिं उवदंसेति, उव. २ जाव पडिगते। [२] उस काल और उस समय में देवेन्द्र देवराज शक्र, वज्रपाणि, पुरन्दर इत्यादि सोलहवें शतक के द्वितीय उद्देशक (सू. ८) में शकेन्द्र का जैसा वर्णन है, उस प्रकार से यावत् वह दिव्य यान-विमान में बैठकर वहाँ आया। विशेष बात यह थी, यहाँ आभियोगिक देव भी साथ थे, यावत् शकेन्द्र ने बत्तीस प्रकार की नाट्य-विधि प्रदर्शित की। तत्पश्चात् वह जिस दिशा से आया था, उसी दिशा में लौट गया। विवेचनसोलहवें शतक के द्वितीय उद्देशक का अतिदेश–सोलहवें शतक के द्वितीय उद्देशक सू. ८ में शक्रेन्द्र का वर्णन है। वहाँ शक्रेन्द्र जिस तैयारी के साथ, दलबल सहित सजधज कर श्रमण भगवान् महावीर के समीप आया था, उसी प्रकार से वह यहाँ (विशाखा में भगवान् के समीप) आया। अन्तर इतना ही है कि वहाँ वह आभियोगिक देवों को साथ लेकर नहीं आया था, यहाँ आभियोगिक देव भी उसके साथ आए थे। यान-विमान-वैमानिक देवों के विमान दो प्रकार के होते हैं, एक तो उनके सपरिवार आवास करने का होता है, दूसरा सवारी के काम में आने वाला विमान होता है, यहाँ दूसरे प्रकार के विमान का उल्लेख है।

Loading...

Page Navigation
1 ... 711 712 713 714 715 716 717 718 719 720 721 722 723 724 725 726 727 728 729 730 731 732 733 734 735 736 737 738 739 740 741 742 743 744 745 746 747 748 749 750 751 752 753 754 755 756 757 758 759 760 761 762 763 764 765 766 767 768 769 770 771 772 773 774 775 776 777 778 779 780 781 782 783 784 785 786 787 788 789 790 791 792 793 794 795 796 797 798 799 800 801 802 803 804 805 806 807 808 809 810 811 812 813 814 815 816 817 818 819 820 821 822 823 824 825 826 827 828 829 830 831 832 833 834 835 836 837 838 839 840