Book Title: Agam 05 Ang 05 Bhagvati Vyakhya Prajnapati Sutra Part 03 Stahanakvasi
Author(s): Madhukarmuni
Publisher: Agam Prakashan Samiti

View full book text
Previous | Next

Page 799
________________ एगूणवीसइमं सयं : उन्नीसवाँ शतक उन्नीसवें शतक के उद्देशक के नाम १. लेस्सा य १ गब्भ २ पुढवी ३ महासवा ४ चरम ५ दीव ६ भवणा ७ य। निव्वत्ति ८ करण ९ वणचरसुरा १० य एंगूणवीसइमे॥१॥ [१ गाथार्थ-] उन्नीसवें शतक में ये दस उद्देशक हैं—(१) लेश्या, (२) गर्भ, (३) पृथ्वी, (४) महाश्रव, (५) चरम, (६) द्वीप, (७) भवन, (८) निर्वृत्ति, (९) करण और (१०) वनचर-सुर। विवेचन–दश उद्देशक-उन्नीसवें शतक में १० उद्देशक इस प्रकार हैं(१) प्रथम उद्देशक लेश्याविषयक है। (२) द्वितीय उद्देशक गर्भविषयक है। (३) तीसरे उद्देशक में पृथ्वीकायिक आदि जीवों के विषय में शरीर-लेश्यादि का वर्णन है। (४) चौथे उद्देशक में महाश्रवादिविषयक वर्णन है। (५) पांचवें उद्देशक में जीवों के चरम, परमादि-विषयक वर्णन है। (६) छठे उद्देशक में द्वीप-समुद्र-विषयक वर्णन है। (७) सप्तम उद्देशक में भवन-विमानावासादि का वर्णन है। (८) आठवें उद्देशक में जीव आदि की निर्वृत्ति का वर्णन है। (९) नौवाँ उद्देशक करणविषयक है। . (१०) दसवाँ उद्देशक वनचर-सुर (वाणव्यन्तर देव)-विषयक है। ००० १. भगवती. अ. वृत्ति, पत्र ७६१

Loading...

Page Navigation
1 ... 797 798 799 800 801 802 803 804 805 806 807 808 809 810 811 812 813 814 815 816 817 818 819 820 821 822 823 824 825 826 827 828 829 830 831 832 833 834 835 836 837 838 839 840