Book Title: Jain Sahitya aur Itihas
Author(s): Nathuram Premi
Publisher: Hindi Granthratna Karyalaya

View full book text
Previous | Next

Page 541
________________ तीन महान् ग्रन्थकर्ता ५१३ ली जाय तो वे श० सं० ७४० के लगभग जन्मे होंगे परन्तु उन्होंने उत्तर-पुराणकी समाप्ति कब की और वे कब तक जीते रहे इसका पता नहीं लगता। उत्तरपुराण कर समाप्त हुआ ? उत्तरपुराणकी प्रशस्तिके अनुसार हमने अपने पहले लेखमें उसकी समाप्तिका समय श० सं० ८२० माना था और अन्य विद्वान् भी यही मानते आ रहे हैं; परन्तु इस लेखके लिखते समय यह बात बुरी तरह खटकी कि इतने महान् आचार्यका ग्रन्थ जिसके एकसे एक बढ़कर गुरुभाई और शिष्य मौजूद थे, लगभग ५० वर्ष तक अधूरा कैस पड़ा रहा होगा । तब प्रशस्तिका बारीकीसे अध्ययन करना पड़ा और उससे मालूम हुआ कि उपलब्ध प्रशस्तिके दो हिस्से हैं । पहला हिस्सा एकसे लेकर सत्ताईसवें पद्य तकें है और दूसरा अट्ठाईसवेसे ब्यालीसवें पद्य तक । पहले के कर्ता हैं गुणभद्रस्वामी और दूसरे हिस्सेके कर्त्ता उनके शिष्य लोकसेन मुनि । प्रति-लेखकोंकी कृपासे दोनों हिस्से मिलजुलकर एक हो गये हैं। गुणभद्रस्वामीने अपनी प्रशस्तिके प्रारंभके १९ पद्योंमें अपने संघकी और गुरुओंकी महिमाका परिचय दिया है और फिर बीसवें पद्यमें लिखा है कि अतिविस्तारके भयसे और अतिशय हीनकालके अनुरोधसे अवशिष्ट महापुराणको मैंने संक्षेपमें संग्रह किया। फिर पाँच छह श्लोकोंमें ग्रन्थका महात्म्य वर्णन करके अन्तके २७ वें पद्यमें कहा है कि भव्यजनोंको इसे सुनना चाहिए, व्याख्यान करना चाहिए, चिन्तवन करना चाहिए, पूजना चाहिए और भक्तजनोंको इसकी १ शकनृपकालाभ्यन्तरविंशत्यधिकाष्टशतमिताब्दान्ते । मङ्गलमहार्थकारिणि पिङ्गलनामनि समस्तजनसुखदे ॥ ३५ ॥ श्रीपञ्चम्यां बुधा युजि दिवसकरे मन्त्रिवारे बुधांशे पूर्वायां सिंहलग्ने धनुषि धरणिजे वृश्चिकाओं तुलायाम् । सर्प शुक्रे कुलीरे गवि च सुरगुरौ निष्ठितं भव्यवयः प्राप्तेज्यं सर्वसारं जगति विजयते पुण्यमेतत्पुराणम् ॥ ३६ ।। २ ये पद्यसंख्यायें पं० लालारामजीशास्त्रीद्वारा प्रकाशित उत्तरपुराणकी प्रशस्तिके अनुसार दी गई हैं।

Loading...

Page Navigation
1 ... 539 540 541 542 543 544 545 546 547 548 549 550 551 552 553 554 555 556 557 558 559 560 561 562 563 564 565 566 567 568 569 570 571 572 573 574 575 576 577 578 579 580 581 582 583 584 585 586 587 588 589 590 591 592 593 594 595 596 597 598 599 600 601 602 603 604 605 606 607 608 609 610 611 612 613 614 615 616 617 618 619 620 621 622 623 624 625 626 627 628 629 630 631 632 633 634 635 636 637 638 639 640 641 642 643 644 645 646 647 648 649 650