Book Title: Kasaypahudam Part 15
Author(s): Gundharacharya, Fulchandra Jain Shastri, Kailashchandra Shastri
Publisher: Bharatvarshiya Digambar Jain Sangh

View full book text
Previous | Next

Page 24
________________ है तथा जितमी कृष्टियोंका वेदन करता है उनसे कुछ हीन कृष्टियोंका बन्ध करता है। तथा शेष कषायोंकी प्रथम संग्रहकृष्टियोंका बन्ध करता है। इसकी विधि भी क्रोधकी प्रथम कृष्टिके समान जाननी चाहिये। इसकी प्रथम स्थिति जब एक समय अधिक एक आवलि प्रमाण शेष रह जाती है तब तीनों संज्वलनोंका स्थितिबन्ध एक महीना और अन्तर्महर्त कम बीस दिवस प्रमाण होता है। तथा स्थितिसत्कर्म तीन वर्ष और अन्तर्मुहूर्त कम चार माह प्रमाण होता है । __तदनन्तर समयमें मानकी दूसरी संग्रहकृष्टिमेंसे प्रदेशपुंजका अपकर्षण करके प्रथम स्थिति करता है । इसकी भी विधि पूर्वके समान जानना चाहिये। जब कि इस प्रथम स्थितिमें एक समय अधिक एक आवलि काल शेष रहता है तब संज्वलनोंका स्थितिबन्ध एक माह और कुछ कम दस दिवस प्रमाण होता है। और सत्कर्म दो वर्ष तथा कुछ कम आठ माह प्रमाण होता है। उसी समय यह मानका अन्तिम समयवृत्ती वेदक होता है। तब तीनों संज्वलनोंका स्थितिबंध पूरा एक माह प्रमाण होता है। तथा स्थिति सत्कर्म पूरा दो वर्ष प्रमाण होता है। इसके बाद तदनन्तर समयमें मायाका प्रथम संग्रह कृष्टिके प्रदेशपुंजका अपकर्षण करके प्रथम स्थिति करता है। इसकी प्रथम स्थिति में एक समय अधिक एक आवलि काल शेष रहने तक वही विधि जाननी चाहिये। उस समय दो संज्वलनोंका स्थितिबन्ध कुछ कम पचीस दिवस प्रमाण होता है। तथा स्थिति सत्कर्म एक वर्ष और कुछ कम आठ माह प्रमाण होता है। तदनन्तर समयमें मायाकी दूसरी संग्रहकृष्टिका अपकर्षण करके प्रथम स्थिति करता है। इसके एक समय अधिक एक आवलि काल शेष रहने तक वही विधि जाननी चाहिये। उस समय इसका स्थितिबन्ध कुछ कम बीस दिवस प्रमाण होता है तथा स्थिति सस्कर्म कुछ कम सोलह माह प्रमाण होता है। तदनन्तर मायाको तीसरी संग्रहकृष्टिका अपकर्षण करके प्रथम स्थिति करता है। उसकी प्रथम स्थितिमें एक समय अधिक एक आवलिकाल शेष रहने तक पूर्ववत् विधि जाननी चाहिये। उस समय मायाका अन्तिम समय वेदक होता है। तब दो संज्वलनोंका स्थितिबंध पूरा आधा माहप्रमाण होता है तथा स्थिति सत्कर्म पूरा एक वर्ष प्रमाण होता। तीन घातिकर्मोका स्थितिबन्ध माहपृथक्त्व प्रमाण होता है तथा उम्हींका स्थितिसत्कर्म संख्यात हजार वर्ष प्रमाण होता है। शेष कौंका स्थिति सत्कर्म असंख्यात वर्ष प्रमाण होता है। तदनन्तर समयमें लोभकी प्रथम संग्रहकृष्टि में से प्रदेश पुंजका अपकर्षण करके प्रथम स्थिति करता है। इसकी प्रथम स्थिति में एक समय अधिक एक आवलिकाल शेष रहने तक वही विधि जाननी चाहिये । उस समय लोभ संज्वलनका स्थितिबंध अन्तर्मुहूर्त प्रमाण होता है। तथा स्थितिसत्कर्म भी अन्तर्मुहूर्त प्रमाण होता है। इन घाति कोका स्थितिबंध दिवसपृथक्त्व प्रमाण होता है। शेष कोका स्थितिबन्ध वर्षपृथकत्व प्रमाण होता है। घातिकर्मों का स्थितिसत्कर्म संख्यात हजार वर्ष प्रमाण होता है तथा शेष कर्मोका स्थितिसत्कर्म असंख्यात वर्षप्रमाण होता है । तदनन्तर समयमें लोभकी दूसरी संग्रहकष्टिमेंसे प्रदेश पंजका अपकर्षण करके प्रथम स्थिति करता है। उसी समय लोभकी दूसरी और तीसरी संग्रहकुष्टियोंमेंसे प्रदेशजका अपकर्षण करके सूक्ष्मसाम्परायिक कृष्टियोंको करता है। उनको लोभकी तीसरी संग्रहकृष्टिके नीचे करता है तथा क्रोधकी प्रथम सग्रहकृष्टि जिस प्रकारको है उसी प्रकारकी इसे जानना चाहिये । इसके बाद प्रथम समय में की गई सूक्ष्मसाम्परागिक कृष्टियां कितनी होती हैं और प्रथमादि समयोंमें वे कितनी की जाती है . अल्पबहुत्वविषिसे इसका निर्देश करके उनमें दिये जानेवाले प्रदेशपुंजका निर्देश किया

Loading...

Page Navigation
1 ... 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 ... 390