Book Title: Gyanpushpa
Author(s): Taran Taran Gyan Samsthan Chindwada
Publisher: Taran Taran Gyan Samsthan Chindwada

View full book text
Previous | Next

Page 35
________________ धम्म आयरन फूलना गुन आयरन धम्म आयरनं, आयरन न्यान पय परम पयं । तव आयरन जिनय जिन उत्तं, आयरन तिअर्थ स ममल पयं ॥ उव सम षिम रमन सु ममल पयं ॥ १ ॥ (गुन आयरन धम्म आयरन) गुणों में आचरण करना ही धर्म का आचरण है (आयरन न्यान) ज्ञान पूर्वक इस आचरण से (पय परम पर्य) परम पद की प्राप्ति होती है (जिन उत्त) श्री जिनेन्द्र भगवान कहते हैं कि (जिनय) स्वभाव को जीतने अर्थात् स्वभाव में लीनता रूप (तव आयरन) तपश्चरण को धारण करो (तिअर्थ सुममल पयं) रत्नत्रयमयी अपने ममल पद में लीन रहना (आयरन) सम्यक्चारित्र है (उव) परमात्म सत्ता स्वरूप (सुममल पयं) अपने ममल पद में (सम) सम भाव [वीतराग भाव] पूर्वक (रमन) रमण करना (षिम) उत्तम क्षमा आदिधर्म है। उव उवन पयं उव समय समं, तं विंद रमन उव सुन्न समं । उव उवन सरनि विष विषम रमनि,उत्पन्न षिपिय जिननाथ सुयं ॥ भवियन, भय षिपिय अमिय रस मुक्ति जयं ॥ २॥ आचरी ॥ (उव उवन पर्य) ओंकारमयी परमात्म स्वरूप निज पद उदित हुआ है (उव समय सम)शुद्धात्मा ही परमात्म स्वरूप है (उव सुन्न सम)ओंकारमयीशून्य स्वभाव के आश्रय से (तं विंद रमन) निर्विकल्प स्वानुभूति में लीन रहो (सुर्य) अपने (उव) परमात्म सत्ता स्वरूप (जिननाथ) जिनेन्द्र पद को (उत्पन्न) प्रकट करो, इससे (उवन सरनि) संसार में जन्म मरण का होना और (विष विषम रमनि) दुःखदाई रागादिरूप विष में रमण करना (पिपिय) हमेशा के लिये छूट जायेगा (भवियन) हे भव्यात्मन् ! (भय षिपिय) भयों को क्षय करने वाले (अमिय रस) अमृत रस में रमण करके (मुक्ति जयं) मुक्ति को प्राप्त करो। उत्तम षिम उवन उवन जिनु रमनं, उववन्न कम्मु विलयंतु सुयं । उत्पन्न षिपिय भय षिपक रमन जिन, तं न्यान अमिय रस ममल पयं ॥ उव सम षिम रमन सु ममल पयं ॥ ३ ॥ ॥ उव उवन ॥ (उवन उवन जिनु रमनं) अपने जिन स्वभाव के स्वानुभव में लीन रहना (उत्तम षिम) उत्तम क्षमा धर्म है, इससे (उववन्न कम्मु) कर्मों का उत्पन्न होना (विलयंतु सुयं) स्वयं विला जाता है (उत्पन्न षिपिय) अपने क्षायिक भाव को उत्पन्न करो (रमन जिनु) जिन स्वभाव में रमण करो, इससे (भय विपक) भय क्षय हो जायेंगे (तंन्यान अमिय रस) ज्ञानमयी अमृत रस से परिपूर्ण (ममल पर्य) ममल पद में लीन रहो यही उत्तम क्षमा धर्म है। सार सिद्धांत-स्वभाव के आश्रय से क्रोध कषाय का अभाव होना उत्तम क्षमा धर्म है। मय मूर्ति तं अर्क रमन जिनु, दर्स दर्स उत्पन्न रसं । वारापार अपार रमन जिनु, दिस्टि सब्द उत्पन्न जिनं ॥ उव सम षिम रमन सु ममल पयं ॥ ४ ॥ || उव उवन ॥ (तं अर्क) परम दैदीप्यमान (मय मूर्ति) पूर्ण प्रकाशमयी चैतन्य मूर्ति (जिनु रमन) वीतराग जिन स्वभाव में रमण करो (दर्स दर्स उत्पन्न रस) देखो देखो ! स्वानुभव में अतीन्द्रिय अमृत रस उत्पन्न हो रहा है (वारापार अपार) यह

Loading...

Page Navigation
1 ... 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211