Book Title: Gyanpushpa
Author(s): Taran Taran Gyan Samsthan Chindwada
Publisher: Taran Taran Gyan Samsthan Chindwada

View full book text
Previous | Next

Page 181
________________ १६६ घ्राण इन्द्रिय, चक्षु इन्द्रिय, कर्ण इन्द्रिय, श्वासोच्छ्वास और आयु । प्रश्न १२५- भावप्राण किसे कहते हैं ? उत्तर - आत्मा की जिस शक्ति के निमित्त से इन्द्रियादिक अपने कार्य में प्रवर्तते हैं उसे भावप्राण कहते हैं। प्रश्न १२६ - किस जीव के कितने प्राण होते हैं? उत्तर - एकेन्द्रिय जीव के चार प्राण - स्पर्शन इन्द्रिय, कायबल, श्वासोच्छ्वास और आयु। द्वीन्द्रिय जीव के छह प्राण - पूर्वोक्त चार - रसना इन्द्रिय और वचनबल । त्रीन्द्रिय जीव के सात प्राण - पूर्वोक्त छह और घ्राण इन्द्रिय । चतुरिन्द्रिय जीव के आठ प्राण - पूर्वोक्त सात और एक चक्षु इन्द्रिय । असैनी पंचेन्द्रिय जीव के नौ प्राण - पूर्वोक्त आठ और एक कर्ण इन्द्रिय । सैनी पंचेन्द्रिय जीव के दश प्राण - पूर्वोक्त नौ और एक मनबल। प्रश्न १२७- भावप्राण के कितने भेद हैं? उत्तर - भावप्राण के दो भेद हैं - भावेन्द्रिय और भावबल। प्रश्न १२८- भावेन्द्रिय के कितने भेद है? उत्तर - भावेन्द्रिय के पाँच भेद हैं - स्पर्शन, रसना, घ्राण,चक्षु और कर्ण। प्रश्न १२९- भावबल के कितने भेद हैं ? उत्तर - भावबल के तीन भेद हैं - मनबल, वचनबल और कायबल। प्रश्न १३०- वैभाविकगुण किसे कहते हैं? उत्तर - जिस शक्ति के निमित्त से दूसरे द्रव्य से सम्बन्ध होने पर आत्मा में विभाव परिणति होती है उसे वैभाविकगुण कहते हैं। (यह वैभाविकगुण जीव और पुद्गल - इन दो द्रव्यों में ही होता है। शेष चार द्रव्यों में यह गुण नहीं होता। मुक्तजीवों में इस गुण की शुद्ध स्वाभाविक पर्याय प्रगट हो जाती है।) (-लघु जैन सिद्धांत प्रवेशिका, प्रश्न ११२ की पाद-टिप्पणी) १.८.५ जीव के प्रतिजीवी गुणों का विवेचन प्रश्न १३१- अव्याबाध प्रतिजीवी गुण किसे कहते हैं ? उत्तर - साता और असातारूप आकुलता (वेदनीयकर्म) के अभाव को अव्याबाध प्रतिजीवी गुण कहते हैं। प्रश्न १३२- अवगाह प्रतिजीवी गुण किसे कहते हैं? उत्तर - परतंत्रता (आयुकर्म) के अभाव को अवगाह प्रतिजीवी गुण कहते हैं। प्रश्न १३३ - अगुरुलघुत्व प्रतिजीवी गुण किसे कहते हैं? उत्तर - उच्चता और नीचता (गोत्रकर्म) के अभाव को अगुरुलघुत्व प्रतिजीवी गुण कहते हैं। प्रश्न १३४ - सूक्ष्मत्व प्रतिजीवी गुण किसे कहते हैं? उत्तर - इन्द्रियों के विषयरूप स्थूलता (नामकर्म) के अभाव को सूक्ष्मत्व प्रतिजीवी गुण कहते हैं। ॥ इति प्रथमोऽध्यायः समाप्तः ॥

Loading...

Page Navigation
1 ... 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211