________________
वर्तमान चौबीसी
श्री ऋषभ अजित सम्भव अभिनन्दन, सुमति पद्मप्रभु छठे जिनेश्वर । सप्तम तीर्थंकर भये हैं सुपारस, चन्द्रप्रभ आठम हैं निवारस ।। पुष्पदंत शीतल श्रेयांस, वासुपूज्य अरू विमल अनंत । धर्मनाथ वंदत अविनीश्वर, सोलह कारण शांति जिनेश्वर ।। कुन्थु अरह मल्लि मुनिसुव्रत वीसा, नमूं अष्टांग नमि इकवीसा | नेमिनाथ साहसि गिरि नेमि, सहनसील बाईस परीषह ॥ पारसनाथ तीर्थंकर तेईस वर्द्धमान जिनवर चौबीस । चार जिनेन्द्र चहुँ दिशि गये, बीस सम्मेदशिखर पर गये || आदिनाथ कैलाशहिं गये, वासुपूज्य चम्पापुर गये । नेमिनाथ स्वामी गिरनार, पावापुरी पावापुरी वीर जिनराज ॥ दो धवला दो श्यामला वीर, दो जिनवर आरक्त शरीर । ਜਦੋਂ वरण दो ही कुलवन्त, हेमवरण सोला इकवंत ॥ चौबीस तीर्थंकर मोक्ष गये, दश कोड़ाकोड़ी काल विल भये । भये सिद्ध अरू होंय अनंत, जे वन्दौं चौबीस जिनेन्द्र | वन्दौं तीर्थंकर चौबीस, वन्दौं सिद्ध बसें जग शीश । वन्दौ आचारज उवझाय, वन्दौं साधु गुरुन के पांय ॥
दोहा
:
देव धरम गुरू को नमो नमो सिद्ध शिव क्षेत्र | विदेह क्षेत्र में जिन नमो, जिनके नाम विशेष ॥ चौबीस तीर्थकर भगवान की - जय
विदेह क्षेत्र के बीस तीर्थंकर
सीमन्धर स्वामी जिन नमों, मन वच काय हिये में धरों । युगमन्धर स्वामी युग पाय, नाम लेत पातक क्षय जाय ॥ बाहु सुबाहु स्वामी धर धीर, श्री संजात स्वामी महावीर । स्वयं प्रभ स्वामी जी को ध्यान, ऋषभानन जी कहें बखान ॥ अनन्तवीर्य सूरिप्रभ सोय, विशालकीर्ति जग कीरत होय । वज्रधर स्वामी चन्द्रधर नेम, चन्द्रबाहु कहिये जिन बैन | भुजंगम ईश्वर जग के ईश, नेमीश्वर जू की विनय करीश । वीर्यसेन वीरज बलवान, महाभद्र जी कहिये जान ॥ देवयश स्वामी श्री परमेश, अजित वीर्य सम्पूर्ण नरेश । विद्यमान बीसी पढ़ो चितलाय, बाढ़े धर्म पाप क्षय जाय ॥ विदेह क्षेत्र के बीस तीर्थंकर भगवान की जय
-
४०