________________
छडो वग्गो - छठा वर्ग
अध्ययन - परिचय
(६१) जइ णं भंते! छ?मस्स उक्खेवओ। णवरं सोलस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा -
मकाई किंकमे चेव, मोग्गरपाणी य कासवे।
खेमए धितिधरे चेव, केलासे हरिचंदणे॥१॥ . वारत्त-सुदंसण-पुण्णभद्द, सुमणभद्द-सुपइटे मेहे। अइमुत्ते य अलक्खे, अज्झयणाणं तु सोलसयं ॥२॥
भावार्थ - श्री जम्बू स्वामी ने श्री सुधर्मा स्वामी से पूछा - 'हे भगवन्! श्रमण-भगवान् महावीर स्वामी ने पांचवें वर्ग के जो भाव कहे, वे मैंने आपसे सुने। इसके बाद श्रमण-भगवान् महावीर स्वामी ने छठे वर्ग के क्या भाव कहे हैं, सो कृपा कर कहिये।' श्री सुधर्मा स्वामी ने कहा - 'हे जम्बू! श्रमण-भगवान् महावीर स्वामी ने छठे वर्ग में सोलह अध्ययन कहे हैं। वे इस प्रकार हैं -
१. मकाई २. किंकम ३. मुद्गरपाणि ४. काश्यप ५. क्षेमक ६. धृतिधर ७. कैलाश ८. हरिचन्दन ६. वारत्त १०. सुदर्शन ११ पूर्णभद्र १२. सुमनोभद्र १३. सुप्रतिष्ठ १४. मेघ . १५. अतिमुक्त और १६. अलक्ष्य। ये सोलह अध्ययन हैं। .
पढमं अज्झयणं - प्रथम अध्ययन जइ णं भंते! सोलस अज्झयणा पण्णत्ता, पढमस्स अज्झयणस्स के अढे पण्णत्ते?
भावार्थ - 'हे भगवन्! श्रमण भगवान् महावीर स्वामी ने इन सोलह अध्ययनों में से प्रथम अध्ययन में क्या भाव कहे हैं?'
Jain Education International
For Personal & Private Use Only
www.jainelibrary.org