Book Title: Tirthankar Mahavira aur Unki Acharya Parampara Part 4
Author(s): Nemichandra Shastri
Publisher: Shantisagar Chhani Granthamala

View full book text
Previous | Next

Page 22
________________ कीयने अपने संस्कृत साहित्य के इतिहासमें धनञ्जयका समय पाठक द्वारा अभिमत ही स्वीकार किया है। पर धनञ्जयका समय ई० सन् १२वीं शती नहीं है। यतः इनके द्विसन्धानकाव्यका उल्लेख अचार्य प्रभाचन्द्रने अपने 'प्रमेयकमलमार्तण्ड'में किया है। प्रभाचन्द्रका समय ई० सन् ११वीं शतोका पूर्वार्द्ध है। अतएव धनञ्जय सुनिश्चितरूपसे प्रभाचन्द्रके पूर्ववर्ती है । वादिराजने अपने 'पार्श्वनाथचरित' महाकाव्यमें द्विसन्धानमहाकाव्यके रचयिता धनञ्जयका निर्देश किया है और वादिराजका समय १०२५ ई० है । अतएव धनञ्जयका समय इनसे पूर्व मानना होगा । वादिराजने लिखा है अनेकभेदसन्धानाः खनन्तो हृदये मुहः । वाणा धनञ्जयोन्मुक्ता कर्णस्येव प्रियाः कथम् ॥ पाश्वं. १२२६ जल्हणने राजशेखरके नामसे सूक्तिमुक्तावलीमें धनम्जयकी नाममालाके निम्नलिखित श्लोकको उद्धत किया है द्विसन्धाने निपुणतां सतां चक्रे धनजयः । यथा जातं फलं तस्य स तां चक्रे धनञ्जयः ।। यह राजशेखर काव्यमीमांसाके रचयिता राजशेखर ही हैं। इनका समय १०वीं शती सुनिश्चित है। अतः धनञ्जयका समय १०वीं शती के पूर्व होना दहिये। डॉ. होरालालजीने 'षट्खण्डागम' प्रथम भागको प्रस्तावनामें यह सूचित किया है कि जिनसेनके गुरु वीरसेन स्वामीने धवलाटीकामें अनेकार्थनाममालाका निम्नलिखित श्लोक प्रमाणरूपमें उद्धृत किया है हेतावेवं प्रकाराद्यैः व्यवच्छेदे विपर्यये । प्रादुर्भावे समाप्तौ च इतिशब्दं विदुर्बुधाः ।। धवलाटीका वि० सं० ८०५-८७३ (ई० सन् ७४८-८१६)में समाप्त हुई थी। अतः धनञ्जयका समय ९वीं शतोके उपरान्त नहीं हो सकता। धनञ्जयने अपनी नाममालामें 'प्रमाणमकलङ्कस्य' पद्यमें अकलंकका निर्देश किया है। अतएव वे अकलंकके पूर्ववर्ती भो नहीं हो सकते हैं। इस प्रकार उपर्युक्त प्रमाणोंके आधार पर धनञ्जयका समय अकलंकदेवके पश्चात् और धवलाटीकाकार वीरसेनके पूर्व होनेसे ई० सन् को ८वीं शत्तीके लगभग है । १. A History of Sanskrit literature by A. B. Keeth, Page 173 । २, प्रमेयकमलमार्तण्ड, पृ० ४०२, निर्णयसागर प्रेस, बम्बई।। ३. धबलाटीका, अमरावतीसंस्करण, प्रथम जिल्द, पृ० ३८७ । आचार्यतुल्य काव्यकार एवं लेखक : ७

Loading...

Page Navigation
1 ... 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 ... 510