Book Title: Pragnapana Sutra Part 03
Author(s): Nemichand Banthiya, Parasmal Chandaliya
Publisher: Akhil Bharatiya Sudharm Jain Sanskruti Rakshak Sangh

View full book text
Previous | Next

Page 316
________________ बीसवां अन्तक्रिया पद - उद्वर्तन द्वार ३०३ उत्तर - हे गौतम! कोई शील यावत् पौषधोपवास को अंगीकार कर सकता है और कोई नहीं कर सकता है। जे णं भंते! संचाएजा सीलं वा जाव पोसहोववासं वा पडिवजित्तए से णं ओहिणाणं उप्पाडेजा? गोयमा! अत्थेगइए उप्पाडेजा, अत्थेगइए णो उप्पाडेजा। भावार्थ - प्रश्न - हे भगवन् ! जो शील यावत् पौषधोपवास अंगीकार कर सकता है क्या वह अवधिज्ञान को प्राप्त कर सकता है? उत्तर-हे गौतम! उनमें से कोई अवधिज्ञान प्राप्त कर सकता है और कोई प्राप्त नहीं कर सकता है। 'जे णं भंते! ओहिणाणं उप्पाडेजा से णं संचाएजा मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइत्तए? गोयमा! णो इणढे समढे ॥५५९॥ भावार्थ - प्रश्न - हे भगवन्! जो अवधिज्ञान प्राप्त कर लेता है, क्या वह मुण्डित होकर अगारत्व से अनगारत्व (अनंगार-धर्म) में प्रव्रजित होने में समर्थ है ? उत्तर - हे गौतम! यह अर्थ समर्थ नहीं है। णेरइए णं भंते! णेरइएहितो अणंतरं उव्वट्टित्ता मणुस्सेसु उववजेजा? गोयमा! अत्थेगइए उववजेजा, अत्थेगइए णो उववजेजा। भावार्थ - प्रश्न - हे भगवन्! नैरयिक जीव, नैरयिकों में से उद्वर्त्तन (निकल) कर क्या सीधा मनुष्यों में उत्पन्न हो सकता है? उत्तर - हे गौतम! उनमें से कोई मनुष्यों में उत्पन्न होता है और कोई उत्पन्न नहीं होता है। जे णं भंते! उववजेजा से णं केवलि पण्णत्तं धम्मं लभेजा सवणयाए? गोयमा! जहा पंचिंदिय तिरिक्ख जोणिएसु जाव जेणं भंते! ओहिणाणं उप्पाडेजा से णं संचाएजा मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइत्तए? गोयमा! अत्थेगइए संचाएजा, अत्थेगइए णो संचाएजा। भावार्थ - प्रश्न - हे भगवन्! जो नैरयिकों में से अनन्तरागत जीव मनुष्यों में उत्पन्न होता है, क्या वह केवलि-प्रज्ञप्त धर्मश्रवण प्राप्त कर सकता है ? . . उत्तर - हे गौतम! जैसे पंचेन्द्रिय तिर्यंच योनिकों में आकर उत्पन्न जीव के विषय में धर्मश्रवण से लेकर अवधिज्ञान प्राप्त कर लेता है, तक कहा है, वैसे ही यहाँ कहना चाहिए। विशेष प्रश्न यह है - Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 314 315 316 317 318 319 320 321 322 323 324 325 326 327 328 329 330 331 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398 399 400 401 402 403 404 405 406 407 408 409 410 411 412