Book Title: Gommatasara Karma kanda
Author(s): Nemichandra Siddhant Chakravarti, Jawaharlal Shastri
Publisher: Shivsagar Digambar Jain Granthamala Rajasthan

View full book text
Previous | Next

Page 799
________________ गोम्मटसार कर्मकाण्ड - ७६० से गुणनेसे (३०x१६) ४८० संबंध आया सो यह उत्तरधन है। इस उत्तरधनको सर्वधन ( ३०५२) में से घटानेपर (३०७२- ४८०) २५९२ शेष रहे सो यह आदिधन है तथा प्रमाणराशि ४८०, इच्छाराशि एकशलाका और फलराशि २५९२ । यहाँ फलराशिसे इच्छाराशिको गुणाकरके प्रमाणराशिका भाग देनेपर ( २५९२१९ / ४८०) २७ / ५ शलाका हुईं । पुनश्च प्रमाणराशि २७/५ शलाका, फलराशि २५९२ (आदिधन) और इच्छाराशि एक शलाका है । फलराशिसे इच्छाराशिको गुणाकर प्रमाणराशिका भाग देनेपर (२५९२×१/१×५/२७ ) ४८० चयधन प्राप्त हुआ और यह आदिधनके संख्यातवेंभागप्रमाण है इसे उत्तरधन भी कहते हैं । उभयधणे संमिलिदे, पदकदिगुणसंखरूवहदपचयं । सव्वधणं तं तम्हा, पदकदिसंखेण भाजिदे पचयं ॥ ९०२ ॥ अर्थ आदिधन और प्रचवधनको मिलानेपर ( २५९२+४८०) सर्वधन होता है अथवा गच्छ वर्गको संख्यातसे गुणाकर पुन: चयसे गुणा करनेपर ( १६०३४४) अर्थात् (२५६०३x४) सर्वधनका प्रमाण (३०७२ ) प्राप्त होता है तथा सर्वधनको गच्छ ( १६ ) के वर्ग अर्थात् २५६ व संख्यातकी सहनानी ३ से भाग देनेपर (३०७२/२५६०३) ४ लब्ध आया सो यह प्रचयका प्रमाण है। - चयधणहीणं दव्वं, पदभजिदे होदि आदिपरिमाणं । आदिम्हि चये उड्डे, पडिसमयधणं तु भावाणं ॥ ९०३ ॥ अर्थ - सर्वधनमें से चयधनको घटानेपर आदिधन प्राप्त होता है । उसको पद (गच्छ ) का भाग देनेपर प्रथमसमयसम्बन्धी विशुद्धपरिणामों का प्रमाण प्राप्त होता है। इसको आदिप्रमाण भी कहा है। उस प्रथमसमय के प्रमाण चय-चयकी वृद्धि करनेपर प्रत्येकसमयसम्बन्धी धन अर्थात् द्वितीयादि समयोंके परिणामोंका प्रमाण प्राप्त होता हैं। विशेषार्थ - असन्दृष्टिमें सर्वधन ३०७२ में से चयधन ४८० घटानेपर २५१२ आदिधन होता है। इसमें पद ( गच्छ ) १६ का भाग देनेपर १६२ आया सो यह प्रथमसमय के विशुद्धपरिणामोंका प्रमाण जानना। इसमें एक चयका प्रमाण ४ मिलानेसे (१६२+४) १६६ हुए सो ये द्वितीय समय के विशुद्धपरिणामोंका प्रमाण है। इसमें एक चय और मिलानेसे (१६६+४) १७० हुए सो तृतीयसमयके विशुद्धपरिणाम हैं। इसप्रकार आगे-आगे एक-एक चय बढ़ानेपर समय-समयप्रति अधः प्रवृत्तकरणके विशुद्धपरिणामोंका प्रमाण प्राप्त होता है । अधः प्रवृत्तकरणपरिणामोंका प्रमाण इसप्रकार है१६२।१६६ । १७० | १७४|१७८ ।१८२ । १८६ | १९० | १९४ | १९८।२०२ । २०६ |२१० | २१४ | २१८।२२२ |

Loading...

Page Navigation
1 ... 797 798 799 800 801 802 803 804 805 806 807 808 809 810 811 812 813 814 815 816 817 818 819 820 821 822 823 824 825 826 827 828 829 830 831 832 833 834 835 836 837 838 839 840 841 842 843 844 845 846 847 848 849 850 851 852 853 854 855 856 857 858 859 860 861 862 863 864 865 866 867 868 869 870 871