Book Title: Gommatasara Karma kanda
Author(s): Nemichandra Siddhant Chakravarti, Jawaharlal Shastri
Publisher: Shivsagar Digambar Jain Granthamala Rajasthan

View full book text
Previous | Next

Page 840
________________ गोम्मटसार कर्मकाण्ड-८०१ १९८ १९० १८६ १८२ १७८ ४२ १६६ १६२ पढम पढमं खंडं, अण्णोण्णं पेखिदूण विसरित्थं । हेडिल्लुक्कस्सादोणंतगुणादुवरिमजहण्णं ॥९५६ ॥ अर्थ-इसप्रकार अनुकृष्टिरचनामें प्रथमादि गुणहानियोंमें अनुकृष्टिका प्रथम-प्रथमखण्ड परस्परमें विसदृश (असमान) हैं इसलिए तिर्यप रचनामें ऊपर-ऊपर रचनारूप प्रथम-प्रथमखण्ड अन्तिमनिषेकके प्रथमखण्डपर्यन्त एक-एकचयप्रमाण अधिक है अर्थात् अपने-अपने नीचे के प्रथम खण्डके उत्कृष्ट स्थान से ऊपरके प्रथमखण्ड के जघन्य स्थान चयप्रमाण अधिक हैं और शक्ति की अपेक्षा अनन्तगुणे हैं। विदियं विदियं खंडं, अण्णोण्णं पेक्खिदूण विसरित्थं । हेहिल्लुक्कस्सादोणंतगुणादेवरिमजहण्णं ॥९५७ ।। अर्थ-गुणहानियोंमें प्रथमादि निषेकोंका द्वितीय-द्वितीयखंड गुणहानिके अंतिम-निषेकके द्वितीयखण्डपर्यन्त निरन्तर एक-एक चयप्रमाण अधिक है इसलिए समान नहीं है, क्योंकि अधस्तनद्वितीयखण्डके उत्कृष्ट स्थानसे उपरितनद्वितीयखण्डके जघन्यस्थान चयअधिक और शक्तिकी अपेक्षा अनन्तगुणा है तथा ऐसे ही तृतीय-तृतीयआदि खण्डोंमें असमानता जान लेना । इसप्रकार एककम अनुकृष्टिप्रमाण खण्डोंकी असमानता होती है। अब अन्तिमखण्डों की परस्पर में असमानता बताते हैं - चरिमं चरिमं खंड, अण्णोण्णं पेक्खिदूण विसरित्थं । हेडिल्लुक्कस्सादोणतगुणादुधरिमजहण्णं ॥ ९५८ ।।

Loading...

Page Navigation
1 ... 838 839 840 841 842 843 844 845 846 847 848 849 850 851 852 853 854 855 856 857 858 859 860 861 862 863 864 865 866 867 868 869 870 871