Book Title: Vaidhyak Rasraj Mahodadhi Bhasha Part 01
Author(s): Bhagwandas Bhagat
Publisher: Khemraj Shrikrushnadas Shreshthi Mumbai
View full book text
________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
रसराज महोदधि। (९९) क्तिसे पूजा करै और सोना दानदे तो श्वास शांति होय पीछे दवा करै.
अथ श्वासका लक्षण _जब मनुष्य श्वाससे दुःखी होय तबमस्तबैलकी नाई लंबे २ श्वास निरंतर लेय संज्ञा और ज्ञान नष्ट होजाय, नेत्र तरतराट करैं और श्वास लेते मुँह कट व 'फट जाय, बोला नहीं जावै, गरीबसा होजाय और जिसका स्वर बहुतही दूर सुनाई देय तो बैद्यको चाहिये कि इस श्वास वाले रोगीको असाध्य जान दवा न करै (पुनः) सर्व शरीरमें पीड़ा होय और पाँचों पवनोंसे पीडित मनुष्य ठंढी २ श्वास लेवै अथवा दुःखित हो श्वास नहींले अफाराहो शरीरका व्रण और होजाय तो असाध्य जानों.
अथ खांसी श्वास की दवा. बंग १ टंक पीपरि २ टंक हड़का बोकला ३ टंक बहेडेका बोकला ४ टंक रूस की पाती ५ टंक भारंगी ६ टंक इन सबको कूट कपरछान करि बबूलके क्वाथ में २ पुट दे पीछे शहद में २ पुट दे खल करि झरवेरके बराबर गोली बाँधै १ गोली खाय तो श्वास खांसी क्षयी सब दूर होय.
For Private and Personal Use Only