Book Title: Vaidhyak Rasraj Mahodadhi Bhasha Part 01
Author(s): Bhagwandas Bhagat
Publisher: Khemraj Shrikrushnadas Shreshthi Mumbai
View full book text
________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
रसराज महोदधि। (१२९) असगंध नागौरी सतावरि गोखरू यह सब दवा दो २ तोले ले और मिश्री ५० तोले लेकर सब दवा एकमें खल करके दो टंककी गोलीबांधकर एक गोली सामको और एक गोली सबेरे खाय तो बीसपरमा दूरहोय.
अथ गंधक योग. शुद्धगंधक १ तोले गुरके साथ खाय ऊपरसे दूध पीवै तो बीस परमा अठारा दिनमें दूर होय.
अथ शिलाजित योग. शिलाजित मिश्री दूधके साथ खाय तो सब परमा २१ दिनमें दूर होय.
। अथ अबरख योग. अबरख रस त्रिफला हरदी एकमें मिलाय शहदके साथ खाय तो १५ दिनमें सब परमा जाय.
सल्यपाक. दूधमें संभलकी छाल सोरह तोले चुरावै मधुरीआंचसे इसके पीछे ६४ तोले गुड मिलाकर तब दालचीनी इलायची तालपत्र नागकेसरि लौंग जायफल नागरमोथा. वंसलोचन धनियां सोठि पीपरि मिर्च असगंध. हरै लोहा भस्म सब दो दो तोले लेकर कूट कपड छान करिके उस दवामें डालके पाक तय्याः करके एक तोला रोजीना खाय तो बीस परमा जाये
For Private and Personal Use Only