Book Title: Vaidhyak Rasraj Mahodadhi Bhasha Part 01
Author(s): Bhagwandas Bhagat
Publisher: Khemraj Shrikrushnadas Shreshthi Mumbai
View full book text
________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
रसराज महोदधि। (१२३)
छोहारा पाककी विधि. छोहारा १० टंक पिस्ता ४ टंक जटामासी २५ टंक केवाँचके बीज २५ टंक तेजपत्र २५ टंक नागकेसरि २५ टंक बदाम ४ टंक जायफल २५ टंक दालचीनी २५ टंक केसरि २५ टंक चब २५ टंक सोंठि २५ टंक कमलगट्टा २५ टंक चिरौंजी २५ टंक. जावित्री२५ टंकये सब दवाले कपडछान करके तब ५ सेर दूधका खोवा करके खोवामें अढाई सेर मिश्री और १६ तोले घी डालके तब सब दवा उसमें डारके अच्छी तरहसे मिलाकर अबरख रस लोहारस बंगरस ये रस एक २ तोले लेकर येभी उसी दवामें मिलावै और लड्डू बाँधिके खाय तो पुष्ट होय सौ स्त्रीसे भोग करै बल न घटै.
सोठि पाक विधि. सोठि पाँच सेर लेकर चूर्ण करके गायका घी ५ सेर डालके भंजिले फिर २५ सेर दूध औटावै जब आधा रहजाय तो चूर्ण डालके मिलावै जायफल ८ टंक जावित्री ८ टंक लौंग ८ टंक त्रिफला २० टंक जीरा दोनों १६ टंक मिर्च ८ टंक इलायची ८ टंक नागरमोथा ८ टंक भीमसेनी कपूर ४ मासे छोहारा २० टंक विदारीकंद ८ टंक सतावरी ८ टंक लसोढ़ा
For Private and Personal Use Only