Book Title: Apbhramsa Bharti 1992 02
Author(s): Kamalchand Sogani, Gyanchandra Khinduka, Chhotelal Sharma
Publisher: Apbhramsa Sahitya Academy

View full book text
Previous | Next

Page 23
________________ 14 धूमावलि धयदंडुब्भेप्पिणु, वरवाउलिखग्गु कड्डेप्पिणु । झड झड झड झडंतु पहरंतउ, तरुवर रिउ भड भज्जतउ । मेहमहागयघड विहडतउ, ज उण्हालउ दिट्टु भिडंतउ । धणु अप्फालिउ पाउसेण, तडि टंकार - फार दरिसते । चोएवि जलहर-हत्थि हड, णीर-सरासणि मुक्क तुरंते । पावसराज ने धनुष का आस्फालन किया, तड़ित्रूप में टंकार ध्वनि प्रकट हुई, मेघ- गजघटा को प्रेरित किया और जलधारा-रूप में सहसा बाण-वर्षा कर दी । वर्षारूपी युद्ध के दृश्य की भयंकरता कवि ने अनुरणनात्मक शब्दों के प्रयोग से प्रकट की है । पावसराज और ग्रीष्मराज के युद्ध में ग्रीष्मराज युद्धभूमि में मारा गया । पावसराज के विजयोल्लास का वर्णन उत्प्रेक्षालंकार में कवि ने सुन्दरता से किया है। अपभ्रंश-भारती-2 ददुर रडेवि लग्ग ण सज्जण, ण णच्वन्ति मोर खल दुज्जण । ण पूरन्ति सरिउ अक्कंदें, ण कइ किलकिलन्ति आणंदें । ण परहुय विमुक्क उग्घोसें, ण वरहिण लवन्ति परिओसे । सरवर बहु- असु-जलोल्लिय, ण गिरिवर हरिसें गजोल्लिय । ण उन्हविय दवग्गि विओएँ, ण णच्चिय महि विविह विणोए । ण अत्यमिउ दिवायर दुक्खे, णं पइसरइ रयणि सईं सुक्खे ।* पावस में दादुरों का रटना, मोरों का नाचना, सरिताओं का उमड़ना, बंदरों का किलकिलाना, पर्वतों का हर्ष से रोमांचित होना आदि तो सब स्वाभाविक और संगत है; किन्तु कोकिल का बोलना कवि संप्रदाय के विरुद्ध है । स्वयंभू का प्रकृति-वर्णन प्राचीन परम्परा को लिये हुए है । कवि ने अलंकारों के प्रयोग के लिए भी प्रकृति का वर्णन किया है - णव-फल- परिपक्काणणे काणणे । कुसुमिय साहारए साहारए । — इसी प्रकार मगध देश का वर्णन करता हुआ कवि कहता है जहिं सुय पतिउ जहिं उच्छु- वणई जहिं णंदण-वणई जहिं फाडिय - वयण सुपरिट्ठिआउ । णं वणसिरि- मरगय - कंठियाउ । पवणाहयाई । कंपति व पीलणभय गयाई । मणोहराई । णच्वति व चल-पल्लव-कराई । दाडिमाई । णज्जति ताइं न कइ मुहाई । सुंदराउ केयइ - केसर - रय- धूसराउ । 1 जहिं महुयर पंतिउ जहिं दक्खा मंडव परियलंति । पुणु पंथिय रस सलिलई पियन्ति 15 अर्थात् जहाँ वृक्षों पर बैठी शुक पंक्ति वनश्री के कंठ में मरकतमाला के समान प्रतीत होती है । जहाँ पवन से प्रेरित इक्षु वन काटेजाने के भय से भीत हो मानो काँप रहे हैं । जहाँ चंचल पल्लवरूपी करोंवाले मनोहर नंदन वन मानो नाच रहे हैं । प्रस्फुटवदनवाले दाडिमफल बन्दर के मुखों के समान दिखाई देते हैं । जहाँ सुन्दर भ्रमर-पंक्ति केतकी केसररज से धूसरित है ।

Loading...

Page Navigation
1 ... 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156