Book Title: Achalgaccha ka Itihas
Author(s): Shivprasad
Publisher: Parshwanath Vidyapith

View full book text
Previous | Next

Page 166
________________ १४० अचलगच्छ का इतिहास अचलगच्छ-पालिताना शाखा में ही हुए क्षमाशेखर नामक मुनि और उनके सतीर्थ्य माणिक्यशेखर और सकलशेखर ने वि० सं० १६८३/ई०स० १६२७ में उपदेशमालाबालावबोध की रचना की। २३ इस कृति की प्रशस्ति में उन्होंने स्वयं को सुमतिशेखर का प्रशिष्य और सौभाग्यशेखर का शिष्य बतलाया है सुमतिशेखर सौभाग्यशेखर क्षमाशेखर माणिक्यशेखर सकलशेखर (वि०सं० १६८३/ई०स० १६२७ में उपदेशमालाबालावबोध के रचनाकार) वि०सं० १७१९/ई०स० १६६३ में हंसराजवत्सराजचौपाई के प्रतिलिपिकार नयनशेखर भी इसी शाखा के थे। २४ उनके द्वारा वि०सं० १७३६/ई०स० १६८० में रचित योगरत्नाकरचौपाई नामक कृति प्राप्त होती है। इसकी प्रशस्ति में उन्होंने अपनी गुरु-परम्परा दी है,२५ जो इस प्रकार है : वा० पुण्यतिलक वा० सुमतिशेखर सा० सौभाग्यशेखर वा० ज्ञानशेखर वा० नयनशेखर (वि० सं० १७३६/ई०स० १६८० में योगरत्नाकरचौपाई के कर्ता) जैसा कि ऊपर हम देख चुके हैं उपदेशमालाबालावबोध (रचनाकाल वि०सं० १६८३/ई०स० १६२७) के रचनाकार क्षमाशेखर, माणिक्यशेखर और सकलशेखर स्वयं को सुमतिशेखर का प्रशिष्य और सौभाग्यशेखर का शिष्य बतलाते हैं। योगरत्नाकरचौपाई की प्रशस्ति में भी रचनाकार नयनशेखर ने सुमतिशेखर, सौभाग्यशेखर आदि को अपना पूर्वज बतलाया है। उक्त दोनों प्रशस्तियों में उल्लिखित गुरु-परम्परा की तालिकाओं के परस्पर समायोजन से एक बड़ी तालिका संगठित की जा सकती है, जो इस प्रकार है : Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240