Book Title: Siddha Parmeshthi Vidhan
Author(s): Rajmal Pavaiya
Publisher: Kundkund Pravachan Prasaran Samsthan

View full book text
Previous | Next

Page 24
________________ श्री सिद्धपरमेष्ठी विधान/२१ अष्टकर्म विध्वंसक पावन धूप ध्यानमय लाऊँ। गुण अनंत प्रकटाने को पद नित्य निरंजन पाऊँ। ज्ञानावरणी कर्म विनाशक सिद्धप्रभु को वन्दन । पाँच प्रकृतियों के क्षयकर्ता ज्ञानसूर्य अभिनन्दन ॥ ॐ ह्रीं ज्ञानावरणीकर्मविरहितश्रीसिद्धपरमेष्ठिभ्यो अष्टकर्मविध्वंसनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा। महामोक्ष फल पाने का ही निश्चय उर में लाऊँ। यह संसार अभाव करूँ मैं महामोक्ष फल पाऊँ। ज्ञानावरणी कर्म विनाशक सिद्धप्रभु को वन्दन । पाँच प्रकृतियों के क्षयकर्ता ज्ञान सूर्य अभिनन्दन ॥ ॐ ह्रीं ज्ञानावरणीकर्मविरहितश्रीसिद्धपरमेष्ठिभ्यो मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा। नाथ अनर्घ्य स्वपद प्रकटाऊँ यही भाव उर लाऊँ। भव अटवी को ध्वंस करूँ मैं अर्घ्य अपूर्व बनाऊँ॥ ज्ञानावरणी कर्म विनाशक सिद्ध प्रभु को वन्दन । पाँच प्रकृतियों के क्षयकर्ता ज्ञानसूर्य अभिनन्दन ॥ ॐ ह्रीं ज्ञानावरणीकर्मविरहितश्रीसिद्धपरमेष्ठिभ्यो अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्य निर्वपामीति स्वाहा। अर्ध्यावलि (छंद - चान्द्रायण) मति ज्ञानावरणी बाधक मतिज्ञान में। मति ज्ञानावरणी नाचूंगा ध्यान में। ज्ञानावरणी पाँच प्रकृतियाँ क्षय करूँ। ज्ञानावरणी कर्म आज मैं जय करूँ ॥१॥ ॐ ह्रीं मतिज्ञानावरणीकर्मविरहितश्रीसिद्धपरमेष्ठिभ्यो अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्य | निर्वपामीति स्वाहा।

Loading...

Page Navigation
1 ... 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98