Book Title: Jain Dharma me Aradhana ka Swaroop
Author(s): Priyadivyanjanashreeji
Publisher: Prachya Vidyapith Shajapur

Previous | Next

Page 422
________________ 384 / साध्वी श्री प्रियदिव्यांजनाश्री जाने के लिए पाँव उठाने लगा कि उसे केवलज्ञान प्राप्त हो गया। इस प्रकार बाहुबली पूर्ण प्रतिज्ञा वाला बना । मान - लघुता - विनय गुण में अवरोधरूप है, सद्गति का बाधक है तथा दुर्गति का मार्ग है। जीवात्मा मान के कारण से अपने यश को समाप्त करता है और तिरस्कार का पात्र बनता है, इसलिए विवेकी पुरुष इहलोक और परलोक में दुःख देनेवाले मान का त्याग कर देता है । इस कथा के माध्यम से संवेगरंगशाला में ग्रन्थकार कहता है- “जैसे-जैसे मनुष्य मान करता है, वैसे-वैसे वह अपने गुणों का नाश करता है। इस प्रकार क्रमशः गुणों के नाश होने से वह गुणरहित हो जाता है। गुणरहित मनुष्य उत्तम कुल, जाति में जन्मा हुआ होने पर भी गुण (प्रत्यंचा ) रहित धनुष के समान इच्छित प्रयोजन की सिद्धि नहीं कर सकता है, इसलिए स्व-पर उभय के हितों के घातक, विषम दुःख देनेवाले मानकषाय को विवेकी पुरुष सर्वथा त्याग देते हैं। " इस सम्बन्ध में आचार्य जिनचन्द्रसूरि ने बाहुबली का यह दृष्टान्त प्रतिपादित किया है। प्रस्तुत दृष्टान्त हमें आवश्यकचूर्णि (भाग १, पृ. १८०, २१०, २११ ), विशेषावश्यकभाष्य (गा. १७१४, १७२०, १७३०), कल्पसूत्रवृत्ति ( २३५), आचारांगवृत्ति (पृ. १३३), आदि अनेक प्राचीन ग्रन्थों में उपलब्ध होता है । साध्वी पण्डरा आर्या की कथा माया, अर्थात् कपटवृत्ति के कारण लोक में अविश्वास का जन्म होता है, किन्तु माया ( कपटवृत्ति) के त्याग से सरलता का गुण प्रकट होता है। संवेगरंगशाला में इस सम्बन्ध में साध्वी पण्डरा आर्या की कथा वर्णित की गई है:- 783 एक शहर में एक उत्तम श्रावक रहता था। उसकी एक पुत्री थी। उसे बचपन में ही जिन धर्म पर अटूट श्रद्धा थी, जिससे वह जिनप्रणीत कथन से संसार के स्वरूप को जानने लगी । कालान्तर में उसे वैराग्य उत्पन्न हुआ और उसने दीक्षा स्वीकार कर ली। वह अपनी गुरुजी महत्तरा के साथ रहकर संयम आराधना करने लगी, किन्तु वह मलपरीषह को सहन नहीं कर पाने के कारण शरीर तथा वस्त्र को स्वच्छ रखती थी। उसकी गुरुजी महत्तरा साध्वी उसे सदैव कहती थी कि ऐसा करने से साध्वी- जीवन ( संयम - जीवन ) में दोष लगता है, 783 संवेगरंगशाला, गाथा ६००६ - ६०१६. Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 420 421 422 423 424 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444 445 446 447 448 449 450 451 452 453 454 455 456 457 458 459 460 461 462 463 464 465 466 467 468 469 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498 499 500 501 502 503 504 505 506 507 508 509 510 511 512 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522 523 524 525 526 527 528 529 530 531 532 533 534 535 536 537 538 539 540