________________
114
अपभ्रंश भारती 19
11. अरि जिय तं तुहुं किं पि करि, जं सुयणहं पडिहाइ।
मणु विसयहं हवि इंधणहं, मि-तन धव णहं जाइ॥11॥
अर्थ - हे जीव ! तू कुछ भी वह कर (बस वही कर) जो सुजन/ सज्जनों के अनुरूप (योग्य) प्रतीत होता है। इस मन को/मनुष्य पर्याय को विषय-भोगों की अग्नि में ईंधन (जलावण) (बनायेगा तो तू यह) जान (फिर इस) मिट्टी के तन का स्वामी (कोई) नहीं है।
मि = मिट्टी, तन = शरीर
12. हियडा काई चडपडहिं, घरु परियणु चिंतंतु।
किं न पेखहि ‘सुप्पउ भणई', जगु जगडंतु कयंतु॥12॥ .
अर्थ - हे मन ! घर-परिजनों की चिन्ता करते हुए क्यों छटपटाते रहते हो (क्यों परेशान रहते हो)! सुप्रभ कहते हैं - यह क्यों नहीं देखते (समझते) (कि) (सारे) संसार को मृत्यु/मरण पीड़ित कर रहा है !