Book Title: Alankar Dharna Vikas aur Vishleshan
Author(s): Shobhakant Mishra
Publisher: Bihar Hindi Granth Academy

View full book text
Previous | Next

Page 689
________________ ६६६ ] अलङ्कार-धारणा : विकास और विश्लेषण उत्प्रेक्षा का रूप-विधान भी हो सकता है। उदाहणार्थ 'यह मुख ऐसा सुन्दर लगता है मानो चन्द्रमा हो' इस प्रकार के कथन में उपमान चन्द्रमा के सिद्ध होने पर भी उत्प्रेक्षा की योजना सम्भव है। अत: उपमान का लोकसिद्ध होना उपमा का और उपमान का लोक में असिद्ध तथा केवल कवि-प्रतिभा-प्रसूत होना उत्प्रेक्षा का व्यवर्तक नहीं कहा जा सकता। यह कथन विशेष सन्दर्भ में ही समीचीन है। इव आदि वाचक शब्दों का क्रियापद के साथ प्रयोग होने पर, क्रिया-पदार्थ का साध्य होने के कारण, सार्वत्रिक रूप से उत्प्रेक्षा तथा क्रिया से भिन्न पदों के साथ इव आदि का प्रयोग होने पर, उन पदों के अर्थ का सिद्ध होने के कारण उपमा होती है। यह नियम वाचक पदों के प्रयोग के सन्दर्भ में ही उक्त अलङ्कारों के पारस्परिक भेद का स्पष्टीकरण करता है। उपमा उपमान का कथन सिद्ध रूप में-लिङ्ग-संख्या-कारक-युक्त पद से होता है। उपमान लोक-सिद्ध न होकर कविकल्पित भी हो तो उपमा हो सकती है, यदि उपमान सिद्ध रूप में कथित हो। उत्प्रेक्षा में उपमान साध्य या सम्भावना के रूप में आता है। लोक-सिद्ध उपमान में भी उत्प्रेक्षा हो सकती है, यदि उपमान साध्य रूप में या सम्भावना के रूप में लाया जाय । उपमा और अनन्वय उपमा से अनन्वय की स्वतन्त्र सत्ता मानने में आचार्यों में मतभेद रहा है। अनेक आचार्यों ने अनन्वय को उपमा का ही एक भेद माना है। आचार्य भरत ने सदृशी उपमा में अनन्वय के स्वरूप की कल्पना की थी । दण्डी ने इसे ही असाधारणोपमा नामक उपमा-भेद स्वीकार किया। कुछ आचार्यों ने अनन्वयोपमा नाम से भी अनन्वय को उपमा का ही एक प्रकार स्वीकार किया है; पर भामह आदि अनेक आचार्यों ने अनन्वय को स्वतन्त्र अलङ्कार मानकर उसके स्वरूप का निरूपण किया है। अस्तु, अनन्वय को उपमा-भेद मानने वाले तथा उसे उपमा से स्वतन्त्र अलङ्कार मानने वाले सभी आचार्य उसके स्वरूप के सम्बन्ध में एक-मत हैं। उपमा से अनन्वय के भेद-अभेद के प्रश्न पर दो मत होने का कारण दोनों के स्वरूप का अतिशय साम्य है। उपमा में दो वस्तुओं का-उपमेय तथा उपमान का-सादृश्य-निरूपण होता है। उसमें दो अलग-अलग वस्तुओं का साधर्म्य विवक्षित होता है। अनन्वय में भी सादृश्य का निरूपण होता है; पर वह सादृश्य उपमेय का उपमेय के साथ ही

Loading...

Page Navigation
1 ... 687 688 689 690 691 692 693 694 695 696 697 698 699 700 701 702 703 704 705 706 707 708 709 710 711 712 713 714 715 716 717 718 719 720 721 722 723 724 725 726 727 728 729 730 731 732 733 734 735 736 737 738 739 740 741 742 743 744 745 746 747 748 749 750 751 752 753 754 755 756 757 758 759 760 761 762 763 764 765 766 767 768 769 770 771 772 773 774 775 776 777 778 779 780 781 782 783 784 785 786 787 788 789 790 791 792 793 794 795 796 797 798 799 800 801 802 803 804 805 806 807 808 809 810 811 812 813 814 815 816 817 818 819 820 821 822 823 824 825 826 827 828 829 830 831 832 833 834 835 836 837 838 839 840 841 842 843 844 845 846 847 848 849 850 851 852 853 854 855 856